बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » नगर निगम परिवार ने खोया एक कर्मठ सिपाही: श्री दीपक श्रीवास्तव के असामयिक निधन से शोक की लहर

नगर निगम परिवार ने खोया एक कर्मठ सिपाही: श्री दीपक श्रीवास्तव के असामयिक निधन से शोक की लहर

Varanasi news :- नगर निगम, वाराणसी के सामान्य अभियंत्रण विभाग में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक दीपक श्रीवास्तव के असामयिक निधन से नगर निगम के समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों के बीच गहरा शोक व्याप्त है। गत रात्रि हृदयगति रुक जाने के कारण 45 वर्षीय दीपक श्रीवास्तव का आकस्मिक निधन हो गया।

दीपक श्रीवास्तव अपने सौम्य स्वभाव, सरल व्यक्तित्व एवं कार्य के प्रति समर्पण के लिए जाने जाते थे। वे विगत कई वर्षों से नगर निगम के सामान्य अभियंत्रण विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे थे और संस्था के एक जिम्मेदार, विश्वसनीय तथा कुशल कर्मचारी के रूप में उनकी पहचान थी।

उनके निधन की सूचना मिलते ही निगम कार्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। सभी विभागों में कामकाज ठप हो गया और कर्मचारियों के चेहरों पर भावुकता एवं अवसाद का माहौल साफ दिखाई दिया। उनके सहकर्मियों ने बताया कि दीपक जी हमेशा सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहते थे और मुश्किल परिस्थितियों में भी धैर्य एवं सूझबूझ के साथ कार्य करते थे।

दीपक श्रीवास्तव अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार आज प्रातःकाल हरिश्चंद्र घाट पर परिजनों एवं निगमकर्मियों की उपस्थिति में किया गया। अंतिम यात्रा में नगर निगम के कई कर्मचारी, अधिकारी एवं शुभचिंतक सम्मिलित हुए और उन्होंने नम आंखों से अपने प्रिय सहकर्मी को अंतिम विदाई दी।

नगर निगम परिसर में अपर नगर आयुक्त श्रीमती सविता यादव की अगुवाई में एक शोक सभा आयोजित की गई। सभा में दीपक श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। सभा में वक्ताओं ने दीपक जी की कार्यशैली, सहयोग भावना और विनम्र व्यवहार की सराहना की और कहा कि उनकी कमी को कभी पूरा नहीं किया जा सकेगा।

महापौर अशोक कुमार तिवारी एवं नगर आयुक्त अक्षत वर्मा ने भी इस दुखद घटना पर गहरा शोक प्रकट किया है। महापौर ने अपने शोक संदेश में कहा कि “दीपक श्रीवास्तव जैसे कर्मठ एवं निष्ठावान कर्मचारी की असमय विदाई नगर निगम के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सदैव अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहते थे और हमें उनके जैसे कर्मयोगियों से सीख लेनी चाहिए।”

इस दुखद अवसर पर महापौर श्री तिवारी द्वारा नगर निगम में प्रस्तावित बैठक को स्थगित कर दिया गया, ताकि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शोक सभा में भाग लेकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकें।

नगर निगम, वाराणसी परिवार इस विषम समय में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना करता है तथा शोकसंतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना करता है।

Read this news :- Varanasi news :- संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लेने के लिए पुलिस व प्रशासन द्वारा संयुक्त पैदल गश्त

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग