बड़ी खबर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Operation Sindoor Live Updates: भारत का करारा जवाब, PoK और पाकिस्तान में तबाही मचाने वाली एयरस्ट्राइक

Operation Sindoor Live Updates: भारत का करारा जवाब, PoK और पाकिस्तान में तबाही मचाने वाली एयरस्ट्राइक

ऑपरेशन सिंदूर

Operation Sindoor Live Updates नई दिल्ली:
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या के 15 दिन बाद भारत ने कड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार देर रात पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर हवाई हमला किया। भारतीय सेना द्वारा चलाए गए इस मिशन को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ नाम दिया गया है।

इस सटीक और सुनियोजित हमले में आठ आतंकवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जबकि कई आतंकी अड्डों को पूरी तरह नेस्तनाबूद कर दिया गया है। भारतीय सेना की इस कार्रवाई की न केवल देशभर में, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी तारीफ हो रही है।

15 दिन, 1 जवाब – भारत ने दिखाया दम

पुंछ और पहलगाम जैसे आतंकी हमलों के बाद भारत सरकार ने साफ कर दिया था कि जवाब जरूर मिलेगा – और 1:44 AM, मंगलवार की रात, भारत ने अपना वादा पूरा किया।
भारतीय वायुसेना ने बहावलपुर, मुरीदके, कोटली और मुजफ्फराबाद में मौजूद नौ आतंकी ठिकानों को टारगेट करते हुए उच्च-सटीकता वाले हथियारों का इस्तेमाल किया।

पाकिस्तानी सेना ने मानी हमले की बात

पाक सेना ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि भारत ने बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद पर मिसाइल हमले किए हैं। हालांकि, भारतीय सेना ने स्पष्ट कर दिया है कि यह कार्रवाई केवल आतंकवादियों और उनके ठिकानों को खत्म करने के लिए थी, पाकिस्तानी सेना या नागरिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को निशाना नहीं बनाया गया।

ऑपरेशन सिंदूर के प्रमुख निशाने:

  • बहावलपुर: जैश-ए-मोहम्मद के कमांड सेंटर पर सटीक हमला
  • मुरीदके: लश्कर-ए-तैयबा के मुख्य ट्रेनिंग बेस को भारी नुकसान
  • कोटली व मुजफ्फराबाद: नियंत्रण रेखा के करीब स्थित लॉन्च पैड्स पर सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी खुद की और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल तथा सेना प्रमुखों से लगातार फीडबैक लेते रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में खौफ का माहौल, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी एयरपोर्ट बंद

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग