बड़ी खबर
Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान

Home » विदेश » ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में खौफ का माहौल, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी एयरपोर्ट बंद

ऑपरेशन सिंदूर: पाकिस्तान में खौफ का माहौल, लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी एयरपोर्ट बंद

ऑपरेशन सिंदूर :- पहलगाम हमले के 15 दिन बाद भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। ये हमले मंगलवार रात डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, मुरीदके, बाघ, कोटली और मुजफ्फराबाद में किए गए। इससे पहले भी मई में सुरक्षा कारणों से कराची और लाहौर के उड़ान सूचना क्षेत्रों के कुछ हिस्से बंद किए गए थे।

इस्लामाबाद भारतीय सेना द्वारा बुधवार को पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में नौ आतंकी अड्डों पर मिसाइल अटैक के बाद पाकिस्तान में डर और घबराहट का माहौल बन गया है। इन हमलों के तुरंत बाद, पाकिस्तान ने शनिवार शाम 6 बजे तक लाहौर, इस्लामाबाद और रावलपिंडी के हवाई अड्डों को अस्थायी रूप से बंद करने की घोषणा की है।

इससे पहले मई महीने में, पाकिस्तान ने सुरक्षा जोखिमों के चलते कराची और लाहौर के एयरस्पेस के कुछ हिस्सों को हर दिन कुछ घंटों के लिए बंद करने का निर्णय लिया था।

यह फैसला भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव और पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की संभावित सैन्य प्रतिक्रिया की आशंका को देखते हुए लिया गया है।
‘एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सरकारी अधिसूचना में बताया गया कि “प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र 1 मई से 31 मई तक हर दिन सुबह 4 बजे से 8 बजे तक बंद रहेगा।”
नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (CAA) का कहना है कि इस अस्थायी बंद से व्यावसायिक उड़ानों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि उन घंटों में विमानों को वैकल्पिक रास्तों से ले जाया जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर

ऑपरेशन सिंदूर

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 आम नागरिकों की निर्मम हत्या के दो हफ्ते बाद भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत निर्णायक सैन्य कार्रवाई की है।
रक्षा मंत्रालय की ओर से दोपहर 1:44 बजे एक आधिकारिक बयान में बताया गया, “भारतीय सेना ने हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के अंतर्गत पाकिस्तान और पीओके में उन आतंकी ढांचों को निशाना बनाया है, जहां से भारत के खिलाफ हमलों की योजना बनती थी और उन्हें संचालित किया जाता था।”

बयान में यह भी स्पष्ट किया गया कि भारतीय सेना की यह कार्रवाई “सटीक, सीमित और तनाव न बढ़ाने वाली” थी, और इसमें किसी पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया।
सूत्रों की मानें तो बहावलपुर और मुरीदके सहित नौों जगह पर किए गए हमले सफल रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

लाहौर से सटे मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा (LeT) का एक बड़ा अड्डा स्थित है, जबकि बहावलपुर जैश-ए-मोहम्मद (JeM) का प्रमुख गढ़ माना जाता है।

Minister Jual Oraon Disappearance: केंद्रीय मंत्री जुएल उरांव ट्रेन में रहस्यमयी तरीके से हुए लापता, मचा हड़कंप, फिर घायल हालत में मिले!

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग