बड़ी खबर
Sawan 2026:- आज से शुरू हुआ पावन सावन, जानिए जलाभिषेक का शुभ मुहूर्त, सोमवार व्रत की तिथियां और पूजा विधि Varanasi news :- गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाब, भगवान अवधूत राम की तपस्थली पर गुरु पद पूजा के लिए पहुंचे हजारों श्रद्धालु Varanasi news :- रोटरी क्लब वाराणसी शिवगंगा ने जरूरतमंद माताओं को वितरित किए मातृ पोषण एवं शिशु केयर किट, ईएसआईसी अस्पताल में चला सेवा अभियान Varanasi news :- महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय में पुरातत्व संग्रहालय एवं शताब्दी भवन का किया लोकार्पण, विरासत संरक्षण की सराहना ITR FILING DEADLINE :- ITR भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, चूक गए तो जुर्माना और कई सुविधाओं से हो सकते हैं वंचित DA Hike :- दुर्गा पूजा से पहले कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, सरकार ने 20% अतिरिक्त DA का किया ऐलान

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Breaking news :- शादी के दिन ही गई दुल्हन की जान, अचानक हुआ कुछ ऐसा …..

Breaking news :- शादी के दिन ही गई दुल्हन की जान, अचानक हुआ कुछ ऐसा …..

Breaking news :- उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक दुल्हन की शादी के दिन ही मौत हो गई। वो सात फेरों से पहले तैयार होने ब्यूटी पार्लर गई थी। लेकिन मेकअप करवाते समय अचानक उसे घबराहट होने लगी। वो धड़ाम से गिर गई। तुरंत दुल्हन को अस्पताल पहुंचाया गया। दुल्हन की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेरठ रेफर किया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दरअसल, दुल्हन को हार्ट अटैक आया था।

शादी के दिन ही दुल्हन के घर में मातम पसर गया। घटना नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर की है। यहां रहने वाले डॉक्टर भारत भूषण के बेटे विजय भूषण का विवाह झांसी के आचार्य अविनाश की बेटी डॉ. सुषुम्ना शर्मा के साथ मंगलवार को नाथ फॉर्म में होनी थी। शादी के लिए दुल्हन अपने परिवार के साथ मुजफ्फर नगर आई थी। शाम के समय विवाह की तैयारियां जोरशोर से चल रही थी। मेहमान भी आने लगे थे।

नाथ फॉर्म में शादी की तैयारी चल रही थी और दुल्हन सुषमा मेकअप के लिए मंडी क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर में गई थी। यहां मेकअप के दौरान अचानक दुल्हन घबराहट महसूस हुई और चक्कर खाकर गिर गई। इसके बाद परिजन तत्काल दुल्हन को एक चिकित्सक के यहां लेकर गये। चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए सुषमा को मेरठ रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार दुल्हन सुषमा की मौत का हार्टफेल होने की बात डाक्टरों ने बताई है। बता दें कि सुषमा लखनऊ में डॉक्टर थी।

परिवार में पसरा मातम

जानकारी के मुताबिक, भोपा थाना क्षेत्र के गांव मलपुरा निवासी डॉ. भारत भूषण वर्तमान में शांति नगर में रहते हैं. डॉ. भारत भूषण के बेटे डॉ. विजय भूषण की शादी आचार्य योगर्षि अविनाश महाप्रभु रामलाल शिद्ध योगी पीठ की बेटी डॉ. सुषमा से होनी थीएकदम से कुछ ऐसा हुआ कि सबका दिल दहल गया और शादी की खुशियां कोहराम में बदल गई. शादी में बड़ी संख्या में व्यक्ति आमंत्रित थे। अचानक से ऐसा हो जाने से सब को झटका लगा है। परिवार में मातम पसर गया है। दूल्हा बार-बार दुल्हनिया को याद कर रो रहा है।

Monalisa song :- आ गया मोनालिसा का गाना, जल्द ही फिल्मी पर्दे पर दिखेगी महाकुंभ की वायरल गर्ल

डॉ. भारत भूषण ने बताया कि मंगलवार को उनके बेटे की शादी थी। सुबह करीब बेटे की होने वाली दुल्हन सुषमा 11 बजे ब्यूटी पार्लर में गई थी, जहां पर चक्कर आया था। इसके बाद दुल्हन को पास के चिकित्सक के पास ले जाया गया। जहां से चिकित्सक ने मेरठ रेफर कर दिया था। मेरठ ले जाते समय रास्त में दुल्हन की मौत हो गई। हार्ट अटैक से मौत होना बताया जा रहा है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग