बड़ी खबर
Abhishek Banerjee :- अभिषेक बनर्जी पर हमले से मचा बवाल, वायरल वीडियो में अस्पताल CEO पर भड़कीं ममता बनर्जी Petrol :- पेट्रोल को टक्कर देने आ रही नई क्रांति! 3 जून को लॉन्च होगी सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली बाइक Sunil Ambekar :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर RSS की पहली बड़ी प्रतिक्रिया, युवाओं को लेकर सुनील आंबेकर ने कही अहम बात Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार? Bashir Badr :- उर्दू शायरी का चमकता सितारा बुझा, बशीर बद्र के अल्फाज़ हमेशा जिंदा रहेंगे

Home » बिहार » SHEOHAR NEWS :- तरियानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात चोर गिरफ्तार

SHEOHAR NEWS :- तरियानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, सात चोर गिरफ्तार

SHEOHAR NEWS :- [रिपोर्टर त्रिपुरारी कुमार] शिवहर जिले के तरियानी थाना पुलिस ने इस साल की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली कार्रवाई को अंजाम देकर मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने सात शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है जो जिले के साथ-साथ आसपास के सीतामढ़ी और मधुबनी जिलों में मोटरसाइकिल चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इन चोरों के कब्जे से सात चोरी की मोटरसाइकिलें, पांच मोटरसाइकिल के इंजन और मास्टर चाभी बरामद हुई हैं।

एसडीपीओ सुशील कुमार ने तरियानी थाना परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बड़ी कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने लगातार छापेमारी अभियान चलाकर इस गिरोह के सभी सदस्यों को धर दबोचा। गिरोह के सदस्य बेहद संगठित ढंग से चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे और चोरी की मोटरसाइकिलों को अलग-अलग हिस्सों में तोड़कर बेचने की योजना बनाते थे।

Shaving blade in samosa :- अगर आप भी खाने वाले हैं समोसा तो हो जाएं सावधान! आपके समोसे में भी हो सकती है ब्लेड

इस अभियान में तरियानी थाना अध्यक्ष बिनय प्रसाद, इंस्पेक्टर रणधीर कुमार सिंह, दीपक पटेल और अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, और स्थानीय लोग पुलिस की तत्परता और सफलता की सराहना कर रहे हैं।

गिरफ्तार सभी चोरों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस बड़ी सफलता ने न सिर्फ क्षेत्र में अपराधियों के बीच दहशत फैलाई है, बल्कि आम जनता के मन में सुरक्षा की भावना को भी मजबूत किया है।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग