बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » मध्य प्रदेश » Indore News :- इंदौर के मधु मिलन चौराहे की दुर्दशा पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, महापौर से सुधार की अपील”

Indore News :- इंदौर के मधु मिलन चौराहे की दुर्दशा पर कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन, महापौर से सुधार की अपील”

Indore News :- मध्यप्रदेश के इंदौर में पिछले दो वर्षों से मधु मिलन चौराहे की खराब हालत से हजारों लोग परेशान हैं। इसी मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने एक अनोखा प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नाम का सहारा लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से चौराहे के विकास की अपील की गई।

कांग्रेस के प्रदर्शन ने बटोरी सुर्खियां

कांग्रेस समय-समय पर अलग-अलग तरीके से विरोध प्रदर्शन करती रही है। इस बार कांग्रेस के इस प्रदर्शन ने शहर में चर्चा का विषय बना लिया है।

क्या है पूरा मामला?

इंदौर जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक खंडेलवाल, देवेंद्र सिंह यादव और गिरीश जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मधु मिलन चौराहे पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह चौराहा पिछले दो सालों से बदहाल स्थिति में है। चौराहे पर रोजाना हजारों नागरिक परेशान होते हैं। कभी सड़क खोद दी जाती है, तो कभी यातायात का रुख बदल दिया जाता है। नगर निगम के नए-नए प्रयोगों के कारण यह चौराहा जंतर-मंतर जैसा बन गया है, जहां लोग फंसकर यह समझ नहीं पाते कि उन्हें जाना कहां है और निकलना कहां से है।

Kedarnath dham video :- केदारनाथ धाम: भकुंट भैरव मंदिर विवाद और पुनर्निर्माण कार्य की पूरी जानकारी

जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा की अनदेखी का आरोप

कांग्रेस नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा की अनदेखी हो रही है। नगर निगम और महापौर पुष्यमित्र भार्गव को कई बार स्थानीय निवासियों ने इस मुद्दे पर ध्यान देने का अनुरोध किया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

डोनाल्ड ट्रंप का पुतला लगाकर जताया विरोध

कांग्रेस ने मधु मिलन चौराहे पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला लगाकर अनोखा प्रदर्शन किया। पुतले के माध्यम से डोनाल्ड ट्रंप ने महापौर पुष्यमित्र भार्गव से अपील करते हुए कहा, “प्रिय पुष्यमित्र भार्गव, कृपया इंदौर के नागरिकों को मधु मिलन चौराहे की दुर्दशा से जल्द से जल्द मुक्त कराएं।” कांग्रेस का यह प्रदर्शन जनता के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग