बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Sharda Sinha death :- आज नहीं होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, पटना पहुंचा पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ने जताई चिंता

Sharda Sinha death :- आज नहीं होगा शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार, पटना पहुंचा पार्थिव शरीर, श्रद्धांजलि देते हुए सीएम ने जताई चिंता

Sharda sinha death :- शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना पहुंच गया है। नीतीश कुमार ने सिंगर को उनके राजेंद्र नगर स्थित घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मनोज तिवारी ने बताया कि पटना में राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा। बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर पटना पर पहुंच चुका है। शारदा सिन्हा का पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए पटना में रखा गया। गुरुवार को शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार होगा। शारदा सिन्हा ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली थीं। मंगलवार की रात को 9 बजकर 20 मिनट पर शारदा सिन्हा का निधन हो गया था। शारदा सिन्हा के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

बिहार की स्वर कोकिला और लोकगायिका शारदा सिन्हा का मंगलवार की रात को निधन हो गया। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उन्होंने रात के 9 बजकर 20 मिनट पर आखिरी सांस ली। शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थीं। हाल ही में उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कुछ दिनों के इलाज के बाद उनकी स्थिति बेहतर हो गई थी। इसके चलते प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि सोमवार की रात को उनकी तबीयत अचानक फिर खराब हो गई। इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

PM suryodaya Yojna : बिजली के क्षेत्र में बड़ा बदलाव लाएगी प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना

बताया गया था कि शारदा सिन्हा का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था। एम्स के चिकित्सक लगातार कोशिश करते रहे। शारदा सिन्हा के निधन से देशभर में शोक की लहर है। शारदा सिन्हा को छठ और लोक गीतों के लिए जाना जाता है। शारदा सिन्हा को पद्म भूषण और पद्म विभूषण भी मिल चुका है। शारदा सिन्हा के निधन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार ने भी ट्वीट किया है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/us-election-results-donald-trump-becomes-the-47th-president-of-america-and-announces-victory-by-addressing-the-public/

शारदा सिन्‍हा की अचानक फिर से तबीयत बिगड़ी तो उन्‍हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। हालांकि उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। कुछ दिनों पहले ही उनके बेटे अंशुमन सिन्‍हा ने बताया था कि शारदा सिन्‍हा ठीक से बोल नहीं पा रही हैं। लोगों को पहचान ले रहीं लेकिन बात करने में उन्‍हें परेशानी हो रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदा सिन्‍हा के निधन पर शोक जताया है। उन्‍होंने X पर पोस्‍ट कर लिखा, “प्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है।” उनके गाए मैथिली और भोजपुरी के लोकगीत पिछले कई दशकों से बेहद लोकप्रिय रहे हैं। आस्था के महापर्व छठ से जुड़े उनके सुमधुर गीतों की गूंज भी सदैव बनी रहेगी। उनका जाना संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और प्रशंसकों के साथ हैं. ओम शांति!’

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग