बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Tata Group :- नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, जानिए कौन हैं नोएल टाटा…

Tata Group :- नोएल टाटा बने टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन, जानिए कौन हैं नोएल टाटा…

Tata Group:- रतन टाटा की मृत्यु के बाद, टाटा ट्रस्ट्स का नेतृत्व उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को सौंपा गया है, जो टाटा समूह से 40 से अधिक वर्षों से जुड़े हुए हैं। नोएल टाटा पहले से ही टाटा समूह की कई कंपनियों के बोर्ड में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं, और उनके पास व्यवसायिक अनुभव का गहरा ज्ञान है। उनकी नियुक्ति से टाटा ट्रस्ट्स को नई दिशा और स्थिरता मिलने की संभावना है।

टाटा ट्रस्ट्स को मिला नया चेयरमैन

दिवंगत रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के नए चेयरमैन होंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। नोएल को शुक्रवार को हुई बैठक में ‘टाटा ट्रस्ट्स’ की अगुवाई करने के लिए चुना गया। ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के पास सामूहिक रूप से टाटा संस का स्वामित्व है। रतन टाटा (86) का बुधवार रात निधन हो गया था, जिसके बाद उनके उत्तराधिकारी का चयन करने के लिए निदेशक मंडल की बैठक आयोजित की गई। खुदरा कारोबार ट्रेंट के प्रमुख नोएल की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा जल्द किए जाने की संभावना है।

टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष बने नोएल टाटा

इस नियुक्ति के साथ ही नोएल सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें अध्यक्ष और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे अध्यक्ष बन गए हैं। नोएल टाटा की टाटा ट्रस्ट के कामकाज में बेहद एक्टिव भूमिका रही है। मौजूदा समय में वे सर रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के ट्रस्टी हैं जो टाटा ट्रस्ट के अंदर ही आता है। ये ट्रस्ट टाटा समूह की परोपकार से जुड़ी गतिविधियों को तो मैनेज करती ही है साथ ही टाटा संस जो टाटा ग्रुप की पैरेंट कंपनी है उसमें भी टाटा ट्रस्ट की 66 फीसदी की हिस्सेदारी है।

 

500 मिलियन डॉलर से 3 मिलियन डॉलर की ग्रोथ

नोएल टाटा का टाटा समूह के विभिन्न कंपनियों में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, और टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन में उनके नेतृत्व में बड़ी सफलताएं देखी गईं। ट्रेंट के मार्केट कैप का 2.93 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचना उनके नेतृत्व की बड़ी उपलब्धि है। इसके अलावा, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में उन्होंने कंपनी का टर्नओवर 500 मिलियन डॉलर से बढ़ाकर 3 बिलियन डॉलर तक पहुंचाया, जो उनकी नेतृत्व क्षमता और व्यावसायिक समझ को दर्शाता है। टाटा स्टील और टाइटन में वाइस चेयरमैन के रूप में उनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है।

रतन टाटा की निधन के बाद नए चेयरमैन की नितुक्ति

बुधवार की रात रतन टाटा का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में निधन हो गया था। कल उनका अंतिम संस्‍कार किया गया। पूरे देशवासियों ने उन्‍हें नम आंखों से विदाई दी। आज मुंबई में एक बैठक के दौरान उनके सौतेले भाई नोएल टाटा का टाटा ट्रस्‍ट का चेयरमैन नियुक्‍त कर दिया गया।

Bangladesh News :- पीएम मोदी द्वारा भेंट किया गया देवी काली का मुकुट बांग्लादेश के जेशोरेश्वरी मंदिर से चोरी हो गया; भारत ने जताई चिंता

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग