बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » राष्ट्रीय » Ratan Tata death News :- रतन टाटा के निधन से सदमे में आई उनकी गर्लफ्रेंड, पोस्ट में दिखाया दर्द…

Ratan Tata death News :- रतन टाटा के निधन से सदमे में आई उनकी गर्लफ्रेंड, पोस्ट में दिखाया दर्द…

Ratan Tata death News:- रतन टाटा की अचानक मौत की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। जहां पूरा देश दुर्गा पूजा की तैयारी कर रहा है,वहीं 86 साल की उम्र में मां दुर्गा के शेर श्री रतन टाटा को भी खो खो दिया है। अपने काम से, बदलाव लाने के लिए रतन टाटा ने लाखों दिलों को छुआ है।

जहां पूरा देश उनके निधन पर शोक मना रहा है, वहीं उनकी पुरानी दोस्त और एक्स गर्लफ्रेंड सिमी गरेवाल भी उनके निधन से टूट गई हैं। दिग्गज अभिनेत्री ने रतन टाटा के लिए एक रूला देने वाली पोस्ट भी शेयर की है।

सिमी गरेवाल ने रतन टाटा के लिए लिखा अलविदा पोस्ट

राता टाटा के निधन की शॉकिंग खबर जैसे ही आई लोगों का उन्हें अलविदा कहने का तांता लग गया है।  वहीं सिमी गरेवाल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर रतन टाटा के लिए एक नोट लिखा,  जिसके साथ उनका गहरा इतिहास रहा है। उन्होंने उन्हें अंतिम ‘विदाई ‘ देते हुए लिखा, “वे कहते हैं कि तुम चले गए.. तुम्हारा नुकसान सहन करना बहुत मुश्किल है.. बहुत मुश्किल.. अलविदा मेरे दोस्त..रतन टाटा।”

सिमी गरेवाल ने कबूली थी रतन टाटा के साथ रिश्ते में होने की बात 

2011 में टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, सिमी से रतन टाटा के साथ उनके रिश्ते के बारे में सवाल किया गया था। इस पर सिमी ने एक्सेप्ट किया था कि उनका और रतन टाटा एक हिस्ट्री शेयर करते हैं। उन्होंने उनकी तारीफ में कहा था, “रतन और मैं बहुत पीछे जा चुके हैं। वह परफेक्शन हैं, उनमें ह्यूमर की अच्छी सेंस है, वे बहुत विनम्र हैं और एक परफेक्ट जेंटलमैन हैं।  पैसा कभी भी उनकी ड्राइविंग फोर्स नहीं रहा है। वह भारत में इतना रिलैक्स नहीं हैं जितना कि वह विदेश में हैं। ”

10 अक्टूबर 2024 को रतन टाटा ने कहा अलविदा

इस हफ्ते की शुरुआत में, रतन टाटा के बीमार होने के रूमर्स इंटरनेट पर फैल गए थे लेकिन उन्होंने दावों को खारिज कर दिया और कहा कि उनकी उम्र से संबंधित स्थितियों के कारण यह सिर्फ एक रेग्यूलर मेडिकल जांच थी। उन्होंने लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में गलत सूचना न फैलाने की भी अपील की थी।  लेकिन 10 अक्टूबर, 2024 को उनके निधन की खबर मिलने से शोक की लहर दौड़ गई। 86 साल की उम्र में रतन टाटा का मुंबई के अस्पताल में निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी हालत सीरियस थी और वह आईसीयू में थे।

Ratan Tata deat News :- रतन टाटा नहीं रहे, उद्योग जगत में शोक की लहर

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग