SHEOHAR News : शिवहर तरियानी छपरा में बाढ़ प्रभावितों को सामुदायिक किचन चलाकर भोजन खिलाने की व्यवस्था की जा रही थी जो आज सेज बंद होने के कारण बाढ़ प्रभावितों के बीच रोष का माहौल है। मुखिया प्रतिनिधि अमित कुमार सिंह ने भी कहा है कि इस परिस्थिति में सामुदायिक किचन अभी बंद नहीं होना चाहिए उसे शीघ्रे चालू किया जाए।
स्थानीय मुखिया अर्पणा सिंह ने बताया है कि पंचायत के 15 वार्डों में बाढ़ का पानी घर में घुस जाने के कारण खेत खलियान को काफी नुकसान हुआ है। तथा गरीब लोगों को काफी नुकसान हुआ है ।फिलहाल कुछ दिनों तक समुदायिक किचन आम जनों को बहुत बड़ी राहत प्रदान कर सकता था।

वहीं सामाजिक कार्यकर्ता अमित कुमार सिंह ने कहा है कि बाढ़ का पानी धीरे-धीरे खसक रहा है। लेकिन बागमती नदी की तेजधार ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचा दिया है। 15 वार्ड के तकरीबन 14000 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं।
श्री सिंह ने बताया कि धान की खेती बर्बाद हो गई है।घर में रखे सामान खराब हो गए हैं, ऐसे समय में समुदायिक किचन की अभी भी जरूरी है।उन्होंने बताया है कि टूटे हुए तटबंधों की शीघ्र मरम्मती हो, जिला प्रशासन से अनुरोध किया गया है कि शीघ्र इस दिशा में कार्य किया जाए ताकि आम जनों को सुविधा प्रदान हो सके।
SHEOHAR NEWS :- गोगल नाथ धाम कलश शोभा यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
संजय गुप्ता सहारा न्यूज़ नेटवर्क शिवहर
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







