बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » विदेश » Israel’s biggest airstrike on Lebanon :- 70 से ज्यादा हमले, हिजबुल्लाह के 1000 रॉकेट बैरल तबाह

Israel’s biggest airstrike on Lebanon :- 70 से ज्यादा हमले, हिजबुल्लाह के 1000 रॉकेट बैरल तबाह

Israel’s biggest airstrike on Lebanon :- लेबनान में पिछले तीन दिन से पेजर, वॉकी-टॉकी और फिर सोलर एनर्जी सिस्टम में धमाकों के बाद इजराइल ने गुरुवार रात (19 सितंबर) दक्षिणी लेबनान में 70 हवाई हमले किए। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक गाजा युद्ध शुरू होने के बाद इजराइल का लेबनान पर यह सबसे बड़ा हमला है। इजराइल डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा कि उन्होंने लेबनान में हिजबुल्लाह के 100 से ज्यादा रॉकेट लॉन्चर्स पर हमला कर उन्हें बर्बाद कर दिया है। इनमें 1000 रॉकेट बैरल तबाह हो गए। IDF ने कहा कि हिजबुल्लाह इन हथियारों से इजराइल पर हमले की तैयारी में था।

इजराइली सेना ने हिजबुल्लाह की कई इमारतों और एक हथियार डिपो को भी तबाह करने का दावा किया। इससे पहले लेबनान में 17-18 सितंबर को पेजर और वॉकी-टॉकी में धमाके हुए थे। इनमें 37 लोगों की मौत हो गई थी और 2300 लोग घायल हुए थे। लेबनान और हिजबुल्लाह ने इन हमलों के लिए इजराइल को जिम्मेदार ठहराया है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/tirupati-laddu-news-animal-fat-found-in-laddus-of-tirupati-temple-know-the-price/

IDF की सलाह- बम शेल्टरों के करीब रहें इजराइली नागरिक

हमले के बाद IDF ने नॉर्थ इजराइल में रह रहे नागरिकों के लिए गाइडलाइन भी जारी की है। इसमें उनसे बम शेल्टरों के करीब रहने के लिए कहा गया है। इसके अलावा इजराइली नागरिकों को बिना जरूरत सार्वजनिक जगहों पर इकट्ठा न होने की सलाह दी गई है। उन्हें हर कस्बे, इलाके और समुदायों की सही तरह से सुरक्षा करने के लिए कहा गया है।

हिजबुल्लाह चीफ ने सीरियल धमाकों को बताया जंग का ऐलान

लेबनान पर हमले की शुरुआत तब हुई जब हिजबुल्लाह के चीफ हसन नसरल्लाह पेजर और वॉकी-टॉकी ब्लास्ट के बाद अपना पहला भाषण दे रहे थे। उनके भाषण के बाद भी देर रात तक इजराइली सेना ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले किए। अपने भाषण में नसरल्लाह ने धमाके में मारे गए लोगों के प्रति दुख जताया था। हिजबुल्लाह चीफ ने कहा था कि इजराइल ने इन हमलों के साथ सारी हदें पार कर दी हैं।

यह जनसंहार लेबनान के लोगों के खिलाफ इजराइल की जंग की शुरुआत है।नसरल्लाह ने इजराइल को धमकी देते हुए कहा कि पिछले दो दिनों में जो हमले हुए उसके लिए उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी। अगर इजराइली सैनिक दक्षिणी लेबनान में घुसते हैं तो ये हिजबुल्लाह के लिए बदला लेने का ऐतिहासिक मौका होगा।

Tirupati Laddu News: तिरुपति मन्दिर के लड्डू में मिला पशु वसा, जानिए कीमत, सांस्कृतिक महत्व और विवाद के बारे में जानें सबकुछ..

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग