बड़ी खबर
Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर Ramnagar Dowry Death :- रामनगर में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज हत्या का आरोप; अप्रैल में हुई थी शादी, बेड पर मिला शव

Home » मनोरंजन » Ranbir Kapoor On Deepika Padukone Daughter :- दीपिका पादुकोण की बच्ची पर ये क्या बोल गए रणबीर कपूर….. मैं बनू फेवरेट एक्टर

Ranbir Kapoor On Deepika Padukone Daughter :- दीपिका पादुकोण की बच्ची पर ये क्या बोल गए रणबीर कपूर….. मैं बनू फेवरेट एक्टर

Ranbir Kapoor On Deepika Padukone Daughter :- दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड इंडस्ट्री का सबसे Loveable couple माना जाता है। बता दें कि 8 सितंबर को उनकी एक प्यारी सी बच्ची हुई। कुछ महीने पहले ही एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी का ऐलान किया था। तभी से फैन्स बहुत ही बेसब्री से दोनों के बच्चे का इस दुनिया में आने का इंतजार कर रहे थे। 

बच्ची होने के बाद रणबीर कपूर से निकाला जा रहा दीपिका का कनेक्शन

लेकिन जब से Deepika और Ranveer ने अपनी बेटी के जन्म की घोषणा की है तभी से हर कोई रणबीर कपूर के साथ में उनका कनेक्शन निकालने में लगा हुआ है। दरअसल एक वक्त हुआ करता था जब दीपिका पादुकोण को रणबीर कपूर से बेइंतेहा प्यार था। हालांकि बहुत जल्दी ही दोनों का ब्रेकअप भी हो गया था।

Deepika Padukone ने साल 2018 में रणवीर सिंह के साथ में शादी कर ली थी। लेकिन ब्रेकअप के बावजूद भी वह दोनों एक दूसरे के साथ में अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं। साथ ही दीपिका के पति रणवीर सिंह भी रणबीर कपूर के साथ में एक बेहद अच्छा कनेक्शन रखते हैं। जिसका एक उदाहरण कॉफी विद करण सीजन 5 में देखने को मिला।

दरअसल karan Johar के इस शो के दौरान रणबीर कपूर ने दीपिका पादुकोण के आने वाले बच्चों को लेकर एक बात कही थी। जो अब तेजी से वायरल भी हो रही है। बता दें की करण जौहर ने रणवीर सिंह से सवाल किया था कि क्या उन्हें कभी यह अजीब नहीं लगता कि रणबीर कपूर भी दीपिका को डेट कर चुके हैं।

इस पर Ranveer Singh ने कहा कि “इन दोनों के ब्रेकअप को काफी वक्त हो चुका है और अब यह चीजें मुझे बिल्कुल भी परेशान नहीं करती हैं। हम सब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।” जब रणबीर कपूर से सवाल किया गया कि क्या वह रणवीर के साथ अजीब महसूस नहीं करते हैं।

मैं उनके बच्चे का फेवरेट एक्टर बन जाऊं – रणबीर कपूर

तब रणबीर कपूर ने कहा कि “रणवीर और दीपिका एक दूसरे को कंप्लीमेंट करते हैं। वह एक दूसरे के लिए पूरी तरीके से परफेक्ट है। मैं उनके लिए बहुत खुश हूं और मैं उम्मीद करता हूं कि वह दोनों साथ में प्यारे बच्चे पैदा करेंगे। मैं यही चाहता हूं कि मैं उनके बच्चे का फेवरेट एक्टर बन जाऊं।”

यह भी पढ़ें :- ⬇️

Agra News: सुहागरात में दूल्हे की निकली चीख, कहा- अरे ये तो बहुत… मामला पहुंच गया कोर्ट – Suryodaya samachar

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग