8वां वेतन आयोग :- केंद्र सरकार ने 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) की शर्तों और कार्यक्षेत्र (Terms of Reference) को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही देश के लगभग 55 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 69 लाख पेंशनर्स को वेतन, पेंशन और भत्तों में बढ़ोतरी की उम्मीद बढ़ गई है। आयोग को अपनी सिफारिशें तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है।
फिटमेंट फैक्टर पर टिकी कर्मचारियों की उम्मीदें
8वें वेतन आयोग में सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर को लेकर हो रही है। यह वही गुणांक है जिसके आधार पर कर्मचारियों की बेसिक सैलरी तय की जाती है। वर्तमान में 7वें वेतन आयोग के तहत 2.57 का फिटमेंट फैक्टर लागू है।
कर्मचारी संगठनों की मांग है कि इसे बढ़ाकर 3 या उससे अधिक किया जाए। यदि सरकार 3.0 का फिटमेंट फैक्टर लागू करती है, तो एंट्री लेवल की ₹15,000 बेसिक सैलरी बढ़कर करीब ₹45,000 तक पहुंच सकती है।
1.24 करोड़ लोगों को मिलेगा लाभ
8वें वेतन आयोग से लगभग 1.24 करोड़ कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसमें वेतन, महंगाई भत्ता (DA), पेंशन और अन्य भत्तों में बदलाव शामिल हो सकते हैं।
कर्मचारी संगठनों से सुझाव जुटा रही आयोग की टीम
वेतन आयोग की टीम विभिन्न राज्यों का दौरा कर कर्मचारी संगठनों और यूनियनों से सुझाव ले रही है। आयोग के सामने वेतन संशोधन, पेंशन सुविधाओं और रिटायरमेंट लाभों से जुड़े कई प्रस्ताव रखे जा रहे हैं।
कब लागू हो सकता है नया वेतनमान?
आयोग को रिपोर्ट तैयार करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। इसके बाद केंद्र सरकार अंतिम निर्णय लेगी। ऐसे में लाखों कर्मचारी और पेंशनर्स नए वेतनमान और बढ़ी हुई सैलरी को लेकर उम्मीद लगाए हुए हैं।
सोमवती अमावस्या 2026: 15 जून को बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इस दिन क्या करें
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






