बड़ी खबर
Suryakumar Yadav :- सूर्या का बड़ा धमाका! रोहित शर्मा के बाद मुंबई इंडियंस के लिए इतिहास रचने वाले बने दूसरे बल्लेबाज़ Varanasi News :- राष्ट्रीय समता पार्टी में बड़ा बदलाव! अखिलेश कुमार सिंह को मिली उत्तर प्रदेश में अहम जिम्मेदारी Raghav Chaddha :- संसद में राघव चड्ढा को मिला बड़ा ‘पावर पोस्ट’, अब निभाएंगे बेहद अहम भूमिका Aishwarya Rai :- कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन का रॉयल अंदाज, 1500 घंटे की मेहनत से तैयार गाउन ने लूटी महफिल IPL 2026: अर्जुन तेंदुलकर का LSG के लिए डेब्यू, पंजाब किंग्स के खिलाफ पहली बार मैदान में उतरे Varanasi News :- भीषण गर्मी में युवाओं की अनोखी पहल, राजातालाब में शुरू हुआ निःशुल्क प्याऊ, राहगीरों को मिल रही राहत

Home » राष्ट्रीय » 2023 infrastructure in India : जानिए साल 2023 में भारत में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर में कुछ बड़े बदलाव, देश को मिली ऐतिहासिक गति……………

2023 infrastructure in India : जानिए साल 2023 में भारत में हुए इंफ्रास्ट्रक्चर में कुछ बड़े बदलाव, देश को मिली ऐतिहासिक गति……………

2023 infrastructure in India (नई दिल्ली) :- भारत में साल 2023 में इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में बहुत बड़े-बड़े बदलाव किए गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश ने साल 2023 में कई उपलब्धियां हासिल की। देश के हर क्षेत्र में विकास हुआ है। ऊर्जा, सड़क, शहरी बुनियादी ढांचा, रेलवे, एयरपोर्ट जैसे सेक्टरों में मोदी सरकार ने इस साल ऐसे प्रोजेक्ट शुरू किए, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हुआ है।

देश में 2023 में हुए यह 10 बड़े विकास

1. जोजिला सुरंग के क्षेत्र में देश को मिली गति

देश को मिले विकास में से जोजिला सुरंग एक है। रणनीतिक तौर से अहम कश्मीर घाटी को लद्दाख से जोड़ने वाली जोजिला सुरंग उन बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में से एक है, जिनके जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। जोजिला सुरंग का निर्माण अप्रैल 2021 में शुरू किया गया था लेकिन 2023 में इसमें तेजी आई। जोजिला सुरंग एशिया की सबसे लंबी सुरंग है। ये 7 हजार करोड़ रुपये की लागत से बन रही है। अब तक जोजिला सुरंग का 28 फीसदी काम पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़ें :- Manchester United staged : मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ओल्ड ट्रैफर्ड में शर्मनाक प्रदर्शन के बाद दूसरे हाफ में की जोरदार वापसी, विला को 3-2 से दी मात…………

2. शुरू की गई रैपिड रेल सर्विस

इस साल अपने देश में रैपिड रेल सर्विस की भी सेवा शुरू की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 अक्टूबर 2023 को गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-8 में बने स्टेशन से ‘नमो भारत’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। 21 अक्टूबर से रैपिड ट्रेन सर्विस आम लोगों के लिए शुरू हो गई है। पहले फेज में दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ कॉरिडोर पर साहिबाबाद से दुहाई डिपो तक 17 किमी की यात्रा की जा सकेगी। यह यात्रा 12 मिनट में तय हो सकेगी।

3. वाटर मेट्रो के विकास को भी मिली गति

इस साल हमारे देश में वाटर मेट्रो के विकास को भी गति मिली है। यह सेवा 25 अप्रैल 2023 को देश को समर्पित की गई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल 2023 को देश को पहली वॉटर मेट्रो समर्पित की। करीब 1,136 करोड़ रुपये की परियोजना को केरल के लिए ड्रीम प्रोजेक्ट कहा जा रहा है।

4. वंदे भारत ट्रेन के क्षेत्र में हुआ जोरदार विकास

13 दिसंबर तक हमारे देश में लगभग 35 वंदे भारत ट्रेन लॉन्च की जा चुकी हैं। देश की पहली वंदे भारत ट्रेन को 15 फरवरी 2019 को हरी झंडी मिली थी। ये ट्रेन उत्तर प्रदेश के वाराणसी से देश की का राजधानी दिल्ली के बीच चली थी।

5. सड़क नेटवर्क को भी किया गया मजबूत

अगर सड़कों के विकास की बात करें तो ग्रामीण सड़क नेटवर्क की लंबाई इस साल 7 लाख 29 हजार किलोमीटर पहुंच गई है। पिछले आठ साल में 50 हजार किलोमीटर नेशनल हाईवे बने हैं। ये उससे पहले के आठ साल से दो गुना ज्यादा है। भारत हर साल 10 हजार किलोमीटर हाईवे बना रहा है।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter

देश-विदेश की अन्य तमाम खबरों के लिए जुड़े रहिए सूर्योदय समाचार के साथ……….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग