बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » राजनीति » मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा’ उद्धव ठाकरे ने क्यों कह दी गृहमंत्री को लेकर ऐसी बात…

मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा’ उद्धव ठाकरे ने क्यों कह दी गृहमंत्री को लेकर ऐसी बात…

Uddhav Thackeray Attack On Amit Shah: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं । ऐसे में सभी पार्टियां जोर शोर से लग गई है । इस बीच पुणे में एक रैली में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट) के नेता उद्धव ठाकरे ने गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री कहा कि वो अहमद शाह अब्दाली के राजनीतिक वंशज हैं । महाराष्ट्र के पुणे में उन्होंने कहा कि आज से मैं अमित शाह को अब्दाली ही बोलूंगा । अगर आप मुझे नकली संतान बोलोगे तो मैं तुम्हे अब्दाली बोलूंगा ।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि नीतीश कुमार, चंद्र बाबू नायडू हिंदुत्व वादी व्यक्ति हैं क्या? अमित शाह बताएं उनका हिंदुत्व कैसा है? अब्दाली का वंशज पुणे में आकर बोल के गया । अमित शाह को संघ का हिंदुत्व मान्य है क्या? बीजेपी ने सत्ता जिहाद शुरू किया है । सत्ता जिहाद का मतलब सरकार बनाने के लिए इंसान चुराया जाता है, उसे सत्ता जिहाद कहते हैं । छत्रपति शिवाजी महाराज ने हमे दूसरों का घर जलना नहीं सिखाया है । शंकराचार्य ने कहा था कि विश्वासघात करने वाले हिन्दू नहीं । तुमने विश्वासघात किया है ।

फडणवीस की इतनी हैसियत नहीं

इतना ही नहीं महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर प्रहार करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि मैं किसी बग को चुनौती नहीं देता आपके पास इसके लिए क्षमता नहीं है । या तो आप रहेंगे, या मैं रहूंगा । कुछ लोगों को लगा कि मैं उन्हें चुनौती दे रहा हूं । मैं किसी बग को चुनौती नहीं देता । मैं एक सुसंस्कृत महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करता हूं, जबकि आप महाराष्ट्र और पार्टी को लूटने वालों का प्रतिनिधित्व करते हैं । बग को चुनौती नहीं दी जानी चाहिए उन्हें अंगूठे से कुचल दिया जाना चाहिए ।

उद्धव का एक और हमला

आगे ठाकरे ने फडणवीस के दावों को खारिज करते हुए अपना तीखा हमला जारी रखा । उन्होंने कहा कि आपने कहा कि मेरे साथ खिलवाड़ मत करो ।आपके पास इतनी क्षमता नहीं है कि हम आपके साथ खिलवाड़ कर सकें । ठाकरे ने कहा, जो लोग विनाश करते हैं, वे सत्ता में नहीं रह सकते । इसलिए मैं कहता हूं कि या तो आप रहेंगे या मैं रहूंगा।

इसे भी पढ़ें : जब नीता अंबानी ने सही जीवन साथी चुनने के बारे में खुलकर बात की: ‘मैं अपने बच्चों से कहती हूं…’*

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग