बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » राजनीति » मल्लिकार्जुन खरगे के ‘बीजेपी देश को गुलाम बना देगी’ वाले बयान पर रवि किशन का पलटवार

मल्लिकार्जुन खरगे के ‘बीजेपी देश को गुलाम बना देगी’ वाले बयान पर रवि किशन का पलटवार

लखनऊ (उत्तर प्रदेश):- लोकसभा चुनाव 2024 के धीरे -धीरे खत्म होने को आए हैं। बीते सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे फेज का मतदान हुआ चुनाव के समाप्त होते होते नेताओं में आरोप प्रत्यारोप लगना शुरू हो गए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के ‘बीजेपी देश को गुलाम बना देगी’ वाले बयान पर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने कहा‌ कि इससे पता चलता है कि उम्र का कितना असर होता है। इंसान जब बूढ़ा हो जाता है तो वह ऐसे ही बोलता है। देश 10 साल से देख रहा है कि ‘राम राज्य’ में हिंदू और मुसलमान सब खुश हैं।

हम चांद पर पहुंच गए हैं और वह ऐसा बोल रहे हैं? खरगे साहब, आपको तुरंत आराम की जरूरत है।हिमालय पर एक जगह है, मैं आपको उस गुफा के बारे में बता दूंगा और आप वहां चले जाएगा। आपको वहां जाने की आवश्यकता है। वहां कैसे पहुंचना है इसका पता मैं भेज दूंगा।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बीते रविवार को बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह गरिबों, दलितों व आदिवासी समुदाय के साथ गुलामों की तरह व्यवहार होगा। जिससे गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार रवि किशन ने  मल्लिकार्जुन खरगे पर सीधा पलटवार किया।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग