बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » मनोरंजन » फिल्म घुड़चढ़ी : संजय और रवीन एक बार फिर उतरे रोमांटिक अंदाज में दिखाई दी जबरदस्त जोड़ी।

फिल्म घुड़चढ़ी : संजय और रवीन एक बार फिर उतरे रोमांटिक अंदाज में दिखाई दी जबरदस्त जोड़ी।

फिल्म घुड़चढ़ी: बिनॉय के गांधी द्वारा निर्देशित घुड़चढ़ी फिल्म 9 अगस्त को जियो सिनेमा में रिलीज हो चुकी है।

रवीना और संजय का रोमांटिक अंदाज आपको इस फिल्म में देखने को मिलेगा, खास बात है कि इस फिल्म के विलेन और कोई नहीं बल्कि इनके बच्चे ही रहेंगे मुझे खुद आपस में प्यार में पड़े हुए हैं। ऐसे ही रोचक रोमांटिक कॉमेडी के साथ बिनॉय द्वारा निर्देशित फिल्म जियो सिनेमा पर आ चुकी है।

वीर शर्मा (संजय दत्त) के बेटे चिराग शर्मा (पार्थ समथान) का प्यार मेनका (रवीना टंडन) की बेटी देविका (खुशाली कुमार) के साथ परवान चढ़ रहा है। लेकिन इस दौरान संजय दत्त की मुलाकात रवीना टंडन से हो जाती है और एक अरसे पहले दबे उनके अरमान फिर से जाग जाते हैं और उनकी प्रेमकथा शादी तक पहुँचने लगती है। अब क्या इनके बच्चे इनकी शादी में रोड़ा बनेंगे या ये दोनों अपने बच्चों की शादी में रोड़ा बनेंगे , इन सब सवालों के जवाब आपको ये फिल्म देखकर मालूम होंगे। फिल्म में दो पीढ़ियों का प्यार को कॉमेडी अंदाज में दिखाया गया है , और इस रोमांटिक कहानी में कॉमेडी का तड़का भी लगाया गया है।

एक्टिंग

अगर एक्टिंग की बात करें तो संजयदत्त ने अपने किरदार के साथ पूरा न्याय किया है और पहले की तरह वह अपने किरदार से सबके दिलों में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। बात करें रवीना टंडन की उम्र का बिल्कुल भीअंदाजा नहीं लगाया जा सकता, फिल्में उन्होंने  बखूबी रोल अदा कियाहै और एक फ्रेशनेस लेकर आई हैं,पार्थ समथान ने भी अच्छा अभिनय किया है और अपना सौ फ़ीसदी दिया है। इससे पहले भी वे कई टीवी शोज कर चुके हैं और अब उनकी एक्टिंग में गंभीरता साफ देखी जा सकती है। खुशाली कुमार दिखने में सुन्दर लगी हैं और उन्होंने अच्छा अभिनय किया है। फिल्म में अरुणा ईरानी ने भी कल्याणी देवी का शानदार किरदार निभाया है।

म्यूजिक

फिल्म में संगीत तनिष्क बागची और सुखबीर ने दिया है और गीत भी तनिष्क बागची और सुखबीर के हैं। फिल्म में दो गाने हैं जो कि पंजाबी भाषा में ही है। दोनों गाने खूब धूम मचा रहे हैं।

डायरेक्शन

फिल्म के डायरेक्शन की बात करें तो फिल्म मैं कलाकारों का चयन बहुत ही सावधानी से किया गया है, फिल्मी डायरेक्शन स्क्रीन प्ले , एडिटिंग, आदि चीज़ें शानदार है। बिनॉय के गांधी ने फिल्म के कलाकारों से लेकर अपनी डायरेक्शन तक हर एक चीज डाली है जो एक परिवार को इंजॉय करने में पूरा सहयोग करेगी।

Read this also : Guntoor karam movie : एक दिल दहलाने वाली मां की कहानी पर आधारित है गुंटूर कारम फिल्म…….

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग