बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » राजनीति » झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी ने किया रैली को संबोधित

झारखंड के कोडरमा में पीएम मोदी ने किया रैली को संबोधित

कोडरमा(झारखंड):- झारखंड के कोडरमा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां कांग्रेस के एक मंत्री, मंत्री के कर्मचारी और कर्मचारी के नौकर के घर से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। यह नोटों के पहाड़ इतने बड़े हैं कि गिनते-गिनते मशीन हाफ जाती है। कांग्रेस के सासद के घर से नोटों के पहाड़ निकले। इनके सिर पर किसका हाथ है? ये जो भी करते हैं वह शाही परिवार के इशारे से करते हैं। यह तो शुरुआत है मैं तो और खज़ाने खोजने वाला हूं।

मंत्री के कर्मचारी नोटों के निकले पहाड़ 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहां कांग्रेस के एक मंत्री, मंत्री के कर्मचारी और कर्मचारी के नौकर के घर से नोटों के पहाड़ निकल रहे हैं। यह नोटों के पहाड़ इतने बड़े हैं कि गिनते-गिनते मशीन हाफ जाती है।

कांग्रेस के सासद के घर से नोटों के पहाड़ निकले। इनके सिर पर किसका हाथ है? ये जो भी करते हैं वह शाही परिवार के इशारे से करते हैं। यह तो शुरुआत है मैं तो और खज़ाने खोजने वाला हूं।

पीएम मोदी ने जेएमएम व आरजेडी पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि JMM, कांग्रेस और RJD वाले बौखलाए हुए हैं। कोडरमा में INDI गठबंधन के एक नेता ने मुझे गोली मारने की बात कही थी। जो मोददी की कब्र खोदने के सपने देख रहे हैं वे यहां आए और यह नज़ारा देखें। गोली मारने वालों यही मेरा सुरक्षा कवच है।

धारा 370 का किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो लोग धारा 370 को लेकर मोदी को दिन-रात गालियां दे रहे थे, वे कान खोलकर सुन लें। यह धारा 370 की दीवार हटी है और हमारे दिलों को जोड़ दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कल श्रीनगर में जो मतदान हुए हैं, लोकतंत्र के प्रति जो श्रद्धा व्यक्त की गई है। भारत के संविधान के प्रति जो मुहर लगाई गई है। दशकों बाद श्रीनगर में चुनाव का उत्सव था। लोग उमंग-उत्साह से भरे हुए थे। लोग कह रहे थे कि 370 जाने के बाद और मोदी के आने के बाद यह संभव हुआ।

कोडरमा की बेकार स्थिति पर कसा शिकंजा 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा‌ कि कोडरमा और इस क्षेत्र के लोगों ने दशकों तक कमज़ोर सरकार का रवैया देखा है। कांग्रेस की कमज़ोर सरकार ने देश को नक्सलवाद की आग में झोंक दिया। नक्सलवाद ने देश का नुकसान किया और देश की अनेक माताओं के सपनों को कुचल डाला। जो बेटे नक्सलवाद की राह में जाकर बंदूक उठा रहे थे। उस मां को ज़िंदगी भर रोते रहने के लिए मजबूर कर दिया।

मैं कोडरमा की धरती से यह गारंटी दे रहा हूं आतंक हो या नक्सलवाद, मोदी अपने तीसरे कार्यकाल में इन पर बहुत बड़ा प्रहार करने का संकल्प ले चुका है। मोदी झारखंड को फिर से नक्सलवाद का गढ़ नहीं बनने देगा।

इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग