बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » अपराध » आगरा में रिश्वतखोरी :- घूस लेते पकड़ा गया शिक्षा निदेशक अधिकारी…..

आगरा में रिश्वतखोरी :- घूस लेते पकड़ा गया शिक्षा निदेशक अधिकारी…..

आगरा में रिश्वतखोरी :- माध्यमिक शिक्षा विभाग के आगरा संभाग के संयुक्त निदेशक को शनिवार को कथित रूप से तीन लाख रुपये रिश्वत लेते हुए सतकर्ता टीम ने गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सतर्कता विभाग के एक बयान के अनुसार, संयुक्त निदेशक आर पी शर्मा ने आगरा के एक विद्यालय के एक सहायक अध्यापक से 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी।

दरअसल शर्मा सहायक अध्यापक अजयपाल सिंह के खिलाफ एक मामले की जांच कर रहे थे। सिंह ने सतकर्ता विभाग से शिकायत कर दी कि शर्मा ने उनसे 10 लाख रुपये रिश्वत मांगी है।

सतकर्ता विभाग ने शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज की तथा सबूत जुटाने के बाद उन्हें रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया। शनिवार को जब शर्मा ने सिंह को रिश्वत की पहली किस्त के तौर पर तीन लाख रुपये लेकर अपने कार्यालय के बाहर बुलाया तब उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने भी शर्मा के खिलाफ जांच शुरू की है।

दस लाख से कम पर तैयार नहीं थे…..

वह 10 लाख से कम लेने को तैयार नहीं थे। जिसके चलते 10 दिन पहले उसने विजिलेंस में शिकायत करने का फैसला किया। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने दो दिन पहले उसे नोटिस देकर शनिवार को जांच से संबंधित पूछताछ के लिए बुलाया था। उनके बाबू ने कहा कि साहब से शाम को उनके उठने के समय मिलने आना। मिठाई लेकर आना, डिब्बा देकर पैर छू जाना, तुम्हारा काम हो जाएगा। मिठाई के डिब्बे से उसका तात्पर्य घूस की रकम से था। वह शाम को मिठाई के दो डिब्बे लेकर गया था। एक में डिब्बे घूस की रकम और दूसरे में मिठाई थी। दोनों डिब्बे एक झोले में रखे थे। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक शिक्षा भवन के पास अपनी कार में मिले। उसने झोला उन्हें पकड़ा दिया।

शाम को होता था लेनदेन…….

एसपी विजिलेंस शगुन गौतम ने बताया कि सहायक अध्यापक की शिकायत पर छानबीन की गई। टीम एक सप्ताह तक शिक्षा भवन में घूमती रही थी। विजिलेंस के अधिकांश निरीक्षकों को शिक्षा विभाग के लोग पहचान गए हैं।

How to viral on you tube : कुछ आसान तरीकों से यूट्यूब पर हो सकते हैं वायरल…..https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/how-to-viral-on-you-tube-कुछ-आसान-तरीकों-से-यूट/

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग