Jennifer Winget :- टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने अपने जीवन की नई शुरुआत करते हुए सिंगापुर के बिजनेसमैन विलियम इश्माएल (William Ishmael) से निजी समारोह में शादी कर ली है। यह शादी यूनाइटेड किंगडम (UK) में करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में संपन्न हुई। जेनिफर ने शादी का वीडियो साझा कर अपने प्रशंसकों को इस खुशखबरी से रूबरू कराया।
कौन हैं William Ishmael?
- विलियम इश्माएल सिंगापुर में रहने वाले बिजनेसमैन और फाइनेंस प्रोफेशनल हैं।
- उन्होंने इकोनॉमिक्स और फाइनेंस की पढ़ाई की है और कई वर्षों से ग्लोबल फाइनेंस सेक्टर में काम कर रहे हैं।
- वह लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी लो-प्रोफाइल हैं।
12 साल पहले हुआ था करण सिंह ग्रोवर से तलाक
जेनिफर विंगेट ने साल 2012 में अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और 2014 में उनका तलाक हो गया। इसके बाद जेनिफर ने लंबे समय तक अपनी निजी जिंदगी को मीडिया से दूर रखा।
Meerut Murder Case :- पति की मौत के बाद बेटे के लिए तड़प रही आरोपी पत्नी, जेल में पूरी रात बेचैन
निजी रखा रिश्ता
रिपोर्ट्स के मुताबिक जेनिफर और विलियम ने अपने रिश्ते को काफी समय तक सार्वजनिक नहीं किया। शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस और मनोरंजन जगत की कई हस्तियों ने दोनों को शुभकामनाएं दी हैं।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







