
Vivo V80 Lite 5G :- Vivo ने अपने V-Series लाइनअप में नया Vivo V80 Lite 5G लॉन्च कर दिया है। फोन को फिलहाल पाकिस्तान में पेश किया गया है। इसमें 120Hz AMOLED डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर और बड़ी 7,050mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए गए हैं। भारत में इसकी कीमत और लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान अभी नहीं हुआ है।
कीमत:
Vivo V80 Lite 5G के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत PKR 1,24,999 यानी करीब ₹43,000 बताई गई है। वहीं 8GB + 256GB मॉडल की कीमत PKR 1,45,999 यानी करीब ₹50,000 है।
डिस्प्ले और प्रोसेसर:
फोन में 6.83 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,800×1,260 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ आता है। इसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। फोन में 4nm MediaTek Dimensity 7360-Turbo चिपसेट दिया गया है।
Packed Food :- भारत में पैकेटबंद खाद्य पदार्थों पर चेतावनी लेबल का विरोध, कंपनियों के रुख पर उठे सवाल
कैमरा:
Vivo V80 Lite 5G में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा और 2MP डेप्थ सेंसर है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
बैटरी और चार्जिंग:
इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,050mAh बैटरी है। इसमें 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। बड़ी बैटरी के बावजूद फोन की मोटाई सिर्फ 7.99mm बताई गई है।
डिजाइन और मजबूती:
फोन को Sapphire Blue और Silk White कलर में पेश किया गया है। इसमें IP68 और IP69 रेटिंग दी गई है, जिससे धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा मिलने की उम्मीद है।
भारत में कब आएगा?
Vivo ने अभी भारत में फोन की कीमत या लॉन्च डेट की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे अगले महीने भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है। इसलिए भारत की कीमत की आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
CJP Protest :- 5 सितंबर को दिल्ली में CJP का विरोध मार्च, सरकार पर युवाओं से किए वादे पूरे न करने का आरोप
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक





