बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » शिक्षा » Vishwa Hindi Diwas 2024 : आज मनाया गया विश्‍व हिंदी दिवस, जानिए कब हुई थी शुरुआत……………

Vishwa Hindi Diwas 2024 : आज मनाया गया विश्‍व हिंदी दिवस, जानिए कब हुई थी शुरुआत……………

Vishwa Hindi Diwas 2024: पूरे देश में आज विश्‍व हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन हिंदी प्रेमियों के लिए बहुत खास होता है। विश्‍व हिंदी दिवस का मकसद हिंदी को प्रचारित और प्रसारित करना है। भारत में हिंदी को राजभाषा का दर्जा प्राप्‍त है। दुनिया में सबसे ज्‍यादा बोली जाने वाली पांच भाषाओं में हिंदी भी है। विश्‍व हिंदी दिवस मनाने का मकसद दुनिया के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधना भी है। अंतरराष्‍ट्रीय फलक पर यह भाषा अपनी उपयोगिता साबित कर रही है। यह करोड़ों भारतीयों के संपर्क और आपसी संवाद की भाषा है। हालांकि, विश्‍व हिंदी दिवस और हिंदी दिवस में फर्क है। हिंदी दिवस 14 सितंबर को मनाया जाता है। दूसरी ओर विश्‍व हिंदी दिवस 10 जनवरी को होता है।

OnePlus 12 और OnePlus 12R की कीमत का हुआ खुलासा, अमेरिकी कीमत ऑनलाइन हुई लीक………. – Suryodaya Samachar

पहली बार महाराष्ट्र के नागपुर में पहला विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित हुआ। उस सम्मेलन में लगभग 30 देशों को 122 प्रतिनिधि शामिल हुए थे। इसके बाद यूरोपीय देश नॉर्वे में भारतीय दूतावास में पहला विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। हालांकि भारत 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के रूप में मनाता है।

जानिए कब हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया गया

14 सितंबर,1949 को देश की संविधान सभा ने सर्वसम्‍मति से हिंदी को राजभाषा के रूप में अपनाया था। ऐसे में हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दौरान हिंदी पखवाड़ा आयोजित किया जाता है। हिंदी पखवाड़ा के दौरान मंत्रालयों में अलग-अलग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। इनमें हिंदी अनुवाद, हिंदी श्रुतलेखन, हिंदी कविता पाठ इत्‍यादि शामिल हैं।

संविधान में हिंदी का दर्जा

संविधान सभा ने हम सभी को यह संवैधानिक और प्रशासनिक उत्तरदायित्व सौंपा है कि हम संविधान के अनुच्छेद 343 और 351 के अनुसार राजभाषा हिंदी का ज्‍यादा से ज्‍यादा इस्‍तेमाल करते हुए इसका प्रचार-प्रसार बढ़ाएं।

ट्विटर पर भी जुड़े रहिए हमारे साथ :- Twitter 

देश विदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहिए हमारे साथ……………

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग