बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » वायरल » Viral video: ट्रेन आते ही रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया युवक, सामने आया मौत का लाइव वीडियो…

Viral video: ट्रेन आते ही रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया युवक, सामने आया मौत का लाइव वीडियो…

Viral video:- (मैहर न्यूज)मध्य प्रदेश के मैहर से मौत का लाइव वीडियो सामने आया है। रेलवे स्टेशन में एक युवक ट्रेन के सामने आकर आत्महत्या कर ली है। वह ट्रेन आती देख रेलवे ट्रैक पर खड़ा हो गया, ट्रेन उसे रौंदती हुई निकल गई। दो टुकड़ों में उसका शव मिला है। यह खौफनाक मंजर देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलने पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने शव को ट्रैक से उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

वायरल वीडियो बुधवार रात का बताया जा रहा है। मृतक युवक की शिनाख्त आकाश के रूप में हुई है। वह बीना का रहने वाला था। दोस्तों और भतीजे के साथ वह मां शारदा देवी के दर्शन के लिए आया था। सुसाइड का वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ है।

दौड़ते हुए आया ट्रेन के सामने

स्टेशन पर मौजूद लोगों ने बताया कि बुधवार रात मैहर स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर जबलपुर से चलकर हजरत निजामुद्दीन जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस कुछ ही सेकेंड में पहुंचने वाली थी। तभी एक युवक दौड़ते हुए ट्रैक के बीच में खड़ा हो गया। ट्रेन उस समय तेज गति से प्लेटफॉर्म की तरफ से आ रही थी। लोगों को ध्यान युवक की तरफ गया तो उन्होंने शोर मचाना भी शुरू किया, लेकिन ट्रेन उसे रौंदते हुए निकल गई है।

आकाश और उसके दोस्त देवी दर्शन के बाद बीना वापस जाने के लिए टिकट लेकर प्लेटफॉर्म नंबर दो पर आकर सो गए थे। इसी दौरान आकाश प्लेटफॉर्म 2 से ट्रैक पर कूदकर प्लेटफॉर्म नंबर एक की तरफ आया। ट्रैक पर आ रही महाकौशल एक्सप्रेस के सामने आकर खड़ा हो गया।

मैहर जीआरपी चौकी प्रभारी एसके गौतम के जानकारी मुताबिक इमरजेंसी ब्रेक मारने के बाद भी ट्रेन रोकी नहीं जा सकी। नतीजतन आकाश की ट्रेन से टकराने और दो हिस्सों में कट जाने से मौत हो गई है।

Ratan Tata Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड गए रतन टाटा? अब कौन होगा वारिस, किसके नाम होगी टाटा कंपनी?

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग