Varanasi news :- रोटरी क्लब मंडल – 3120 का 42वां मंडलीय अधिवेशन ‘‘अनुगूंज’’ शुक्रवार को कैन्टोन्मेंट स्थित होटल सूर्या में प्रारम्भ हो गया। जिसमें रोटरी क्लब मंडल – 3120 के 90 क्लबों के 750 से अधिक रोटेरियन शामिल हो रहे है।
🔑 मुख्य बिंदु (Key Points)
- रोटरी मंडल 3120 का 42वां तीन दिवसीय मंडलीय अधिवेशन “अनुगूंज” वाराणसी में शुरू हुआ।
- अधिवेशन में मंडल के 90 रोटरी क्लबों के 750 से अधिक रोटेरियन भाग ले रहे हैं।
- उद्घाटन होटल सूर्या, कैंटोनमेंट में वैदिक मंत्रोच्चार व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।
- मुख्य अतिथि आरआईपीआर दीपक पोफले ने रोटरी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया।
- रोटरी द्वारा पोलियो उन्मूलन, स्वच्छ जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु कल्याण व पर्यावरण संरक्षण पर निरंतर कार्य।
- मंडल अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने सामाजिक सेवा परियोजनाओं की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की।
- ग्लोबल ग्रांट के अंतर्गत आईसीयू, ब्लड डोनेशन बस और 6 एंबुलेंस प्रदान की जा रही हैं।
- आर.जे. संकरा नेत्रालय के साथ साझेदारी से 9,000+ ओपीडी व 750+ नेत्र ऑपरेशन किए गए।
- टीआरएफ योगदान (300 डॉलर) के लिए 28 रोटेरियन्स को सम्मानित किया गया।
- विशिष्ट अतिथि वाइस एडमिरल अजेन्द्र बहादुर सिंह ने जल परिवहन व आर्थिक विकास पर विचार रखे।
- सांस्कृतिक कार्यक्रम में ‘मसान की होली’ का भव्य मंचन और लकी ड्रा का आयोजन हुआ।
🗂️ खबर के प्रमुख तथ्य (Unique Highlights)
- वाराणसी में रोटरी मंडल 3120 के 42वें मंडलीय अधिवेशन “अनुगूंज” का भव्य शुभारम्भ हुआ।
- तीन दिवसीय इस अधिवेशन में 90 रोटरी क्लबों के 750 से अधिक रोटेरियन सहभागिता कर रहे हैं।
- उद्घाटन सत्र में राष्ट्रगान, वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्ज्वलन के साथ सांस्कृतिक गरिमा देखने को मिली।
- आरआईपीआर दीपक पोफले ने रोटरी को अधिक सक्रिय, युवा-संलग्न और सहयोग आधारित बनाने पर बल दिया।
- जल संकट, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक चुनौतियों को बड़े लक्ष्य के साथ स्वीकार करने का आह्वान किया गया।
- मंडल अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने सेवा परियोजनाओं और ग्लोबल ग्रांट उपलब्धियों का विस्तृत विवरण दिया।
- आईसीयू निर्माण, ब्लड डोनेशन बस और 6 एंबुलेंस जैसी जनहित परियोजनाएं अधिवेशन की बड़ी उपलब्धि रहीं।
- नेत्र चिकित्सा क्षेत्र में रोटरी की पहल से हजारों जरूरतमंदों को जांच और सैकड़ों को ऑपरेशन की सुविधा मिली।
- टीआरएफ योगदान के लिए 28 रोटेरियन्स को सम्मानित कर सेवा भावना को प्रोत्साहित किया गया।
- सांस्कृतिक प्रस्तुति ‘मसान की होली’ ने वाराणसी की परंपरा और विरासत को जीवंत किया।
अधिवेशन का शुभारम्भ मंडल अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल एवं होस्ट क्लब रोटरी क्लब वाराणसी डाउन टाउन के अध्यक्ष सिद्धार्थ जायसवाल को उनके सक्रेटरी द्वारा कालर पहनाने एवं राष्टगान के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच दीप प्रज्जवलन कर श्री गणेश वन्दना से हुआ।
जिसके बाद अतिथियों एवं पूर्व मण्डलाध्क्षों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर उनका अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुए मुख्य अतिथि एवं रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट रिप्रेजेंटेटिव (आरआईपीआर) दीपक पोफले ने अपने विचार रखते हुए परिचर्चा की शुरुआत की और कहा कि वे पहले भी यहाँ आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि वाराणसी धर्म, संस्कृति और गौरव का शहर है। रोटरी की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि बहुत कम रोटेरियन सक्रिय रूप से गतिविधियों में भाग लेते हैं, जिसे बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि जब तक हम बड़े चैलेंज स्वीकार नहीं करेंगे, तब तक जल संकट जैसी गंभीर समस्याओं पर विजय पाना संभव नहीं है। रोटरी पोलियो उन्मूलन, स्वच्छ जल, शिक्षा, स्वास्थ्य, मातृ-शिशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर लगातार कार्य कर रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि रोटरी परिवार में युवा पीढ़ी को अवश्य जोड़ना चाहिए, आपसी सहयोग (कोलैबोरेशन) को बढ़ाना होगा और सामाजिक सेवा के लिए नए-नए तरीकों को अपनाना होगा, तभी रोटरी का प्रभाव समाज में और अधिक व्यापक होगा।

प्रोजेक्ट रिपोर्ट पेश करते हुए मंडल अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब द्वारा वाराणसी, गोरखपुर, इलाहाबाद एवं लखनऊ रीजन में लगातार अनेक सामाजिक सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इन क्षेत्रों के क्लबों के माध्यम से रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है, वृक्षारोपण किया जा रहा है, आपदा के समय राहत कार्य, रोटरी क्लीनिकों का संचालन, टीबी मुक्त भारत अभियान तथा रोटी बैंक जैसे सेवा कार्य सक्रिय रूप से संचालित किए जा रहे हैं। ग्लोबल ग्रान्ट के तहत एक आईसीयू निर्माण, एक ब्लड डोनेशन बस, 6 एम्बुलेन्स प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वाराणसी के आर जे संकरा नेत्रालय के साथ रोटरी की मजबूत साझेदारी है, जिसके अंतर्गत अब तक 9,000 से अधिक ओपीडी सेवाएँ दी जा चुकी हैं और 750 से ज्यादा नेत्र ऑपरेशन कराए गए हैं। इस पहल के तहत नेत्र रोगियों को सेंटर से नेत्रालय तक लाने और इलाज के बाद सुरक्षित वापस सेंटर तक पहुँचाने की पूरी व्यवस्था की जाती है, ताकि किसी भी रोगी को इलाज के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। कार्यक्रम की अगली कड़ी में मंडल अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल नें टीआरएफ कन्ट्रीब्यूशन (300 डालर) के लिए 28 रोटेरियन्स को सम्मानित किया।
विशिष्ट अतिथि रि0वाइस एडमिरियल अजेन्द्र बहादुर सिंह ने कहा कि हमारी अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा जो लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं, उन्हें प्राप्त करने के लिए व्यापार को और अधिक सशक्त करना होगा। उन्होंने कहा कि यह तभी संभव है जब हम परिवहन के नए साधनों, विशेषकर जल परिवहन को बढ़ावा दें तथा नदियों के संसाधनों का उपयोग सफाई और नेविगेशन के लिए योजनाबद्ध एवं मजबूती के साथ आगे बढ़कर करें। इससे व्यापार, परिवहन और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।

इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत ‘मसान की होली’ का भव्य मंचन किया गया। साथ ही लकी ड्रा गेम के आयोजन के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों का भरपूर मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन विपुल शंकर पण्डया एवं धन्यवाद ज्ञापन सिद्धार्थ जायसवाल ने किया।
Follow us on YouTube
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







