Bakra Eid 2026 :- दुनियाभर के मुस्लिम समुदाय के सबसे बड़े त्योहारों में शामिल ईद-उल-अजहा यानी बकरा ईद 2026 की तारीख को लेकर लोगों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है। इस साल यह पर्व अलग-अलग देशों में चांद दिखने की परंपरा और भौगोलिक स्थिति के अनुसार बुधवार 27 मई 2026 या गुरुवार 28 मई 2026 को मनाया जा सकता है।
मध्य पूर्व के कई देशों में चांद दिखने के आधार पर त्योहार की तारीख तय की जाती है, जबकि कुछ देशों में खगोलीय गणना को भी महत्व दिया जाता है। ऐसे में सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, भारत, तुर्की समेत कई देशों में ईद की तारीख अलग हो सकती है।
भारत में आमतौर पर सऊदी अरब के एक दिन बाद ईद मनाई जाती है। यदि 26 मई की शाम को चांद दिखाई देता है, तो देश में 27 मई को ईद मनाई जा सकती है। वहीं चांद न दिखने की स्थिति में त्योहार 28 मई को मनाया जाएगा।
ईद-उल-अजहा को कुर्बानी का त्योहार माना जाता है। यह पर्व त्याग, आस्था और इंसानियत का संदेश देता है। इस दिन लोग नमाज अदा कर अमन और खुशहाली की दुआ मांगते हैं तथा जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं।
अलग-अलग देशों में संभावित तारीख
सऊदी अरब – 27 मई 2026
UAE – 27 मई 2026
भारत – 27 या 28 मई 2026
तुर्की – 27 मई 2026
पाकिस्तान – 28 मई 2026 की संभावना
Natural Gas :- जैसलमेर में प्राकृतिक गैस का बड़ा भंडार मिला, ऊर्जा क्षेत्र को मिलेगी नई रफ्तार
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक






