Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- रोटरी क्लब शिवाय का पद ग्रहण समारोह, जयराम त्रिपाठी अध्यक्ष व मनीष पाठक बने सचिव

Varanasi news :- रोटरी क्लब शिवाय का पद ग्रहण समारोह, जयराम त्रिपाठी अध्यक्ष व मनीष पाठक बने सचिव

Varanasi news :-  रोटरी क्लब शिवाय के पद ग्रहण समारोह बुधवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। रिंग रोड पर दानूपुर स्थित गरुड़ लान के सभागार में आयोजित समारोह में नए पदाधिकारी व सदस्यों ने निस्वार्थ भाव से समाज सेवा का संकल्प लिया। क्लब के वर्ष 2025-26 के नए अध्यक्ष जयराम त्रिपाठी ने वर्तमान अध्यक्ष प्रमोद सिंह से दायित्व ग्रहण किया।

इसी क्रम में नए सचिव मनीष पाठक व टीम के नए पदाधिकारी ने भी प्रभार ग्रहण किया। समारोह के मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ• दयाशंकर मिश्र (दयालु जी) रोटरी क्लब शिवाय के समाज सेवा से जुड़े कार्यों की सराहना करते हुए नई टीम को शुभकमनाएं दी।

साथ ही उम्मीद भी जताए कि नए सत्र में अध्यक्ष जयराम व सचिव मनीष के कुशल नेत्रत्व में समाज सेवा से जुड़े कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित किय जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी की गौरवशाली परंपराओं व मूल्यों को अक्षुण्ण रखना तथा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में भी रोटरी क्लब शिवाय अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि आयुष मंत्री डॉ•दयाशंकर मिश्र द्वारा दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया।

Varanasi news

इस अवसर पर मुख्य अतिथि का स्वागत नए अध्यक्ष जयराम त्रिपाठी वह मनीष पाठक ने स्मृति चिन्ह देकर किया।कार्यक्रम में राष्ट्र गान, गणेश वंदना किया गया। समारोह में मुख्य रूप से धीरज,आशुतोष, राहुल, गौरव, राघवेंद्र, अभिलाष, संतोष, प्रखर इत्यादि व नए सदस्य भी मौजूद रहे। समारोह कार्यक्रम का संचालन सुरभि पाठक और धन्यवाद प्रकाश सरिता सिंह ने किया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग