बड़ी खबर
Jajmau Ganga bridge :- जाजमऊ गंगा पुल तीन महीने रहेगा बंद, 16 सितंबर से डायवर्जन; उन्नाव-कानपुर आने-जाने वालों की बढ़ेगी मुश्किल Vindhya Expressway Mirzapur :- विंध्य एक्सप्रेसवे की जद में आने वाले गांवों के किसानों में बढ़ी चिंता, मुआवजे को लेकर उठे सवाल Bank strike 2026 :- 11 सितंबर को राष्ट्रव्यापी Bank Strike, 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय हड़ताल; मांगें पूरी नहीं हुईं तो 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन ChatGPT 1980s Photo Trend :- कुछ सेकंड का मजा, लेकिन AI के पीछे छिपी है पर्यावरण की बड़ी कीमत Kisan Panchayat 2026 :- भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की दो दिवसीय राष्ट्रीय किसान पंचायत 12-13 सितंबर को Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- सावन के पहले सोमवार को गूंजा गंगा स्वच्छता का संकल्प

Varanasi News :- सावन के पहले सोमवार को गूंजा गंगा स्वच्छता का संकल्प

Varanasi News :- सावन के पावन प्रथम सोमवार पर काशी की पवित्र धरती पर श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक जागरूकता का अद्भुत संगम देखने को मिला। दशाश्वमेध घाट पर आयोजित नमामि गंगे अभियान के विशेष कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आरती के साथ गंगा स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प लिया।

“आओ घर-घर अलख जगाएं, मां गंगा को निर्मल बनाएं” और “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” के उद्घोषों के साथ मां गंगा की भव्य आरती की गई। गंगा घाट की सफाई करते हुए श्रद्धालुओं को सिंगल यूज प्लास्टिक से दूर रहने और गंगा जल को प्रदूषण से बचाने की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं, विशेषकर कांवरियों ने गंगा निर्मलीकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई। उन्होंने गंगा को केवल एक धार्मिक आस्था का केंद्र न मानते हुए राष्ट्र की आत्मा और पर्यावरण की जीवनरेखा के रूप में अपनाने की अपील की।

कांवर यात्रा बनी जल संरक्षण का संदेशवाहक

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक और नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि सावन का यह पर्व केवल धार्मिक नहीं बल्कि सामाजिक चेतना से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा –

“कांवर यात्रा का प्रतीकात्मक संदेश है कि जिस शिव के अभिषेक हेतु आप नदियों का जल लाते हैं, वह शिव स्वयं प्रकृति हैं। यदि आप जल संरक्षण करें, नदियों को प्रदूषित होने से बचाएं और पानी का विवेकपूर्ण उपयोग करें, तो यही सच्ची भक्ति होगी।

Varanasi News

राजेश शुक्ला ने यह भी बताया कि जल ही जीवन है और यदि हम नदियों को साफ रखेंगे तो यह आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण दे सकेंगे। कांवर यात्रा की सार्थकता तभी है जब हम जल संचय कर खेत-खलिहानों, पशु-पक्षियों और पर्यावरण की रक्षा करें।

उपस्थित गणमान्य व श्रद्धालु

इस आयोजन में नमामि गंगे टीम के अन्य सदस्य शाश्वत त्रिपाठी, सुमन मिश्रा, नगर निगम के प्रतिनिधिगण व स्थानीय श्रद्धालुओं की भारी भागीदारी रही।
कार्यक्रम का समापन मां गंगा के जयकारों, देशभक्ति गीतों और स्वच्छ भारत मिशन के नारों के साथ हुआ।

Varanasi News :- कन्या कुमारी विद्या मंदिर की छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति और यूनिफॉर्म

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग