बड़ी खबर
Radha Ashtami 2026 :- राधाष्टमी व्रत के बिना अधूरा माना जाता है जन्माष्टमी का फल? जानिए 15 दिन बाद क्यों रखा जाता है यह उपवास China Drone Submarine Mothership :- चीन बना रहा अनोखा ‘मदरशिप’, समुद्र में उतारेगा विशाल बिना चालक वाली ड्रोन सबमरीन; जानिए क्या है खास Aligarh Sai Global University : 9.53 हेक्टेयर में बनेगी साईं ग्लोबल यूनिवर्सिटी, यूपी कैबिनेट ने दी मंजूरी Waiting Hai Web Series : रेलवे टिकट की वेटिंग से शुरू हुई कहानी, खुलता है बड़े टिकट स्कैम का राज, जानिए पूरी डिटेल Chitrakoot Link Expressway: चित्रकूट को मिलेगा नया एक्सप्रेसवे कनेक्शन, ₹1008 करोड़ की परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी Vishwakarma Puja 2026: सोने की लंका से द्वारका तक, भगवान विश्वकर्मा से जुड़ी हैं इन 5 पौराणिक नगरों की कहानियां

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- महात्मा मेमोरियल एकेडमी का वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण, पुरस्कार पाकर मेधावी छात्रों के खिले चेहरे

Varanasi news :- महात्मा मेमोरियल एकेडमी का वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण, पुरस्कार पाकर मेधावी छात्रों के खिले चेहरे

Varanasi news :- [रिपोर्टर सुजीत सिंह] बृज एंक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर स्थित महात्मा मेमोरियल एकेडमी एवं महात्मा मेमोरियल इंटर कॉलेज का 22 वां वार्षिक समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

समारोह में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किया गया। विभिन्न कक्षाओं के छात्रों द्वारा खेल कूद प्रतियोगिता में अपना परचम लहराने वाले मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र, मेडल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वाराणसी के प्रथम नागरिक, नगर अध्यक्ष अशोक तिवारी रहे। विशिष्ट अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव, पूर्व सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा, संयुक्त सचिव आईएमएस बी एच यू डॉक्टर नीरज, पूर्व अध्यक्ष सेंट्रल बार एसोशिएशन सभाजीत सिंह,अध्यक्ष बृज एंक्लेव डॉक्टर एस गिरी, इंजीनियर जी एस पांडे व रवि उपाध्याय “बबलू महाराज” मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन करके किया गया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय के निदेशक राजेश कुमार पाठक व मैनेजर आत्मालाल प्रजापति ने पुष्प गुच्छ, अंगवस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

इस अवसर पर आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व सरस्वती वंदना से हुई। जिसमे नंदिका, परी, प्रगति,अदिति, वैष्णवी,आदिति, खुशी यादव, गीता सोनकर व दीपिका शामिल रही।इसी के साथ एक से बढ़कर एक कार्यक्रम बच्चों ने प्रस्तुत किया। जिसमें मुख्य रूप से स्वागत नृत्य, कैसेट नृत्य, ड्रामा, राजस्थानी, पंजाबी, पपेट डांस, सहित कई शानदार कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि नगर प्रमुख अशोक तिवारी ने कहा कि आज इन बच्चों ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। वह विद्यालय के साथ देश का भी मान बढ़ाएंगे।

इस अवसर पर सम्मान प्राप्त करने वाली छात्राओं में प्रमुख रूप से अर्पित गुप्ता, आर्य श्रीवास्तव,साक्षी सिंह, सौम्या सिंह, श्रेया वर्मा, रिशु वर्मा, संस्कृति मौर्य, अनुज सिंह व शिवम श्रीवास्तव रहे। कार्यक्रम का संचालन मनशिका सिंह और राम सोनकर ने किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन देते हुए निदेशक राजेश कुमार पाठक ने सभी बच्चों को सीख दी, कि कड़ी मेहनत करके अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं।

इस अवसर पर मुख्य रूप से मनीष सिंह, नीतू सिंह,मौली गुप्ता, सोमेश दुबे, धर्मेंद्र तिवारी,प्रियंका सिंह, सारिका यादव, रेखा उपाध्याय, सरिता यादव,अभिषेक त्रिपाठी, मिनी राय, किरण प्रजापति, एसपी मिश्रा व अन्य गणमान्य लघु उपस्थित रहे।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग