बड़ी खबर
Parali Burning Fine : पराली जलाने पर किसानों को देना होगा ₹30 हजार तक जुर्माना, PM किसान सम्मान निधि और खाद-बीज सब्सिडी भी हो सकती है बंद OPPO Reno 17 Series Launch: 8000mAh बैटरी और 200MP कैमरे के साथ लॉन्च हुए दो धांसू फोन, जानें कीमत और फीचर्स NTA Exam Centre: अब हर जिले में बनेंगे स्थायी परीक्षा केंद्र, छात्रों को लंबी दूरी तय करने से मिलेगी राहत Rishikesh Bus Accident: बदरीनाथ हाईवे पर खाई में गिरी बस, 6 यात्रियों की मौत; 13 घायल IRCTC Ticket Booking: अब मिनटों में बुक होगा ट्रेन टिकट! 2200 से ज्यादा ट्रेनों में लागू हुआ नया सिस्टम, 5 गुना बढ़ी रफ्तार Vande Bharat Train: खराब ब्रेक के बावजूद 463 किलोमीटर तक दौड़ी खाली वंदे भारत ट्रेन, लोको पायलटों की चेतावनी नजरअंदाज; जांच के आदेश

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- काशी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बढ़ाया उत्तर प्रदेश का गौरव

Varanasi News :- काशी के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बढ़ाया उत्तर प्रदेश का गौरव

Varanasi News :- हरियाणा के रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित छठवीं राष्ट्रीय मुथाई प्रतियोगिता में वाराणसी की आशा बॉक्सिंग अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 15 पदक जीतकर न सिर्फ काशी, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने 6 स्वर्ण पदक, 4 रजत पदक, और 5 कांस्य पदक अपने नाम किए। यह उपलब्धि कोच गोपाल बहादुर शाही के नेतृत्व और खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण तथा अनुशासन का परिणाम है।

Varanasi News

इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर अकादमी के संरक्षक श्री प्रकाश सिंह एवं अध्यक्ष ज्ञानचंद पटेल ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा, “यह प्रदर्शन पूरे पूर्वांचल के लिए गर्व की बात है। कोच गोपाल बहादुर शाही ने जिस मेहनत और धैर्य से खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया, वह प्रशंसनीय है।”

खिलाड़ियों की सफलता पर डॉ. संजय सिंह गौतम, आनंद सिंह, बृजेश सिंह, नागेंद्र सिंह, जेपी यादव, बृजेश पांडे, बी. सिंह, संजय तिवारी, दिनेश कुमार समेत कई गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

SHEOHAR News :- श्यामपुर बाजार पर भाजपा की संकल्प सभा, मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग