बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- भारत हो हिंदू राष्ट्र घोषित, जेहादियों को प्रतिबंधित करना समय की मांग: गोपाल राय

Varanasi news :- भारत हो हिंदू राष्ट्र घोषित, जेहादियों को प्रतिबंधित करना समय की मांग: गोपाल राय

Varanasi news :- पी एम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के सर्किट हाउस में बुधवार को विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय ने इस्लामिक आतंकवाद पर सीधे तौर पर प्रचंड प्रहार करते हुए कहा है कि भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करना अब केवल मांग ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और अस्तित्व का सवाल बन चुका है। उन्होंने चेतावनी दी कि देश में एक संगठित और सुनियोजित जेहादी षड्यंत्र चल रहा है। जिसके तहत भोले-भाले हिंदुओं का धर्मांतरण कर उन्हें कट्टरपंथ और आतंक की ओर धकेला जा रहा है। 

हाल ही में गिरफ्तार किए गए छांगुर पीर बाबा इसका जीता-जागता प्रमाण हैं। जिनके जरिए विदेशी फंडिंग और आतंकी संगठनों से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। गोपाल राय ने कहा कि अगर अब भी देशवासी नहीं जागे तो, बहुत देर हो जाएगी। ये जिहादी ताकतें केवल धर्म नहीं बदलवा रहे, बल्कि वे पूरे भारत को अंदर से खोखला करने की साजिश में भी जुटे हैं।हिंदू समाज को आज सर्वस्व त्याग कर भी अपने धर्म और राष्ट्र की रक्षा करनी होगी।

उन्होंने स्पष्ट किया कि विश्व हिंदू रक्षा परिषद का लक्ष्य केवल बयानबाजी नहीं, बल्कि मूलतः एक वैचारिक क्रांति है। जो भारत को धर्मनिरपेक्षता के दिखावे से निकालकर हिंदू गौरव और आत्मसम्मान की ओर ले जाएगी।जब तक भारत हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं होता, हमारा संघर्ष जारी रहेगा। हम हर गाँव, हर शहर और हर गली में जाकर हिंदू जनमानस को जागृत करेंगे, चाहे इसके लिए कोई भी कीमत क्यों न चुकानी पडे।

उन्होंने युवाओं से अपील की है, कि वे अपने धर्म, संस्कृति और पूर्वजों की परंपरा के लिए आगे आएं। यह केवल एक आंदोलन नहीं, बल्कि भारत की आत्मा को बचाने की अंतिम लड़ाई है। साथ ही उन्होंने हिंदू से मुस्लिम बने तमाम पूर्व सनातनियों से आग्रह किया कि वे अपने सनातन धर्म में वापस आकर विश्व में सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने में हमारी मदद करें।

उक्त अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा पांडे, प्रदेश अध्यक्ष शिखर गुप्ता, हिमांशु धवल, बाबी गुप्ता, पंकज प्रधान, राजेश वर्मा, संग्राम सिंह,शाश्वत मिश्रा, स्वामी कन्हैया महाराज जी, राजेश मौर्या, पी.के पाण्डेय, पंकज सिंह, सत्या पंडित, तपस्वी तिवारी, राकेश त्रिवेदी, जाफ़र नक़वी ,अंकुर राय,मनोज कुमार, गौतम, संजय राय आदि लोग मौजूद रहें |

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग