बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- IMS BHU को मिलेंगे 820 करोड़, AIIMS जैसी वर्ल्ड क्लास चिकित्सा सुविधाएं होंगी विकसित

Varanasi News :- IMS BHU को मिलेंगे 820 करोड़, AIIMS जैसी वर्ल्ड क्लास चिकित्सा सुविधाएं होंगी विकसित

Varanasi News :- वाराणसी , एम्स जैसी विश्वस्तरीय सुविधाएं विकसित करने के लिए आईएमएस बीएचयू को 820 करोड़ रुपये का बजट मिलेगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर सहमति जताई है। इसकी घोषणा आगामी आम बजट में होने की संभावना है। इस योजना पर स्वास्थ्य मंत्रालय की सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव की उपस्थिति में नई दिल्ली में बैठक हुई।

इस बड़े बजट का उपयोग आईएमएस बीएचयू में इलाज, पैथोलॉजी जांच, सर्जरी, ओपीडी, आईसीयू, और दवाओं सहित अन्य व्यवस्थाओं को उन्नत करने में किया जाएगा। नवंबर 2024 में स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान, और एम्स निदेशक डॉ. एम. श्रीनिवास की मौजूदगी में एमओयू साइन हुआ था। इसके बाद एम्स निदेशक ने बीएचयू का दौरा कर मौजूदा सुविधाओं का मूल्यांकन किया था।

आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार ने बताया कि दिल्ली में हाल ही में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बीएचयू के कुलसचिव प्रो. अरुण भी शामिल थे। बैठक में आईएमएस बीएचयू को एम्स जैसी सुविधाएं प्रदान करने की रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत विभाग और संकायवार आवश्यकताओं और सुविधाओं की कमी का विश्लेषण किया जा रहा है।

इस योजना का उद्देश्य एम्स और आईएमएस बीएचयू के बीच मौजूद सेवाओं के अंतर को समाप्त करना है। पहली बार इतने बड़े बजट से आईएमएस बीएचयू की स्वास्थ्य सेवाओं को विश्व स्तरीय बनाया जाएगा, जिससे मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाएं मिल सकेंगी।

UPSC Civil Services Exam 2025 Live Updates: सिविल सेवा में भर्ती होने का सुनहरा मौका, आ गई रिक्त पदों की संख्या और परीक्षा तारीख, Live update

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग