बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news :- वार्षिक सामाजिक सेवा कार्यों हेतु “आभार” अवार्ड समारोह का आयोजन

Varanasi news :- वार्षिक सामाजिक सेवा कार्यों हेतु “आभार” अवार्ड समारोह का आयोजन 

Varanasi news :- इनर व्हील जिला अवार्ड समारोह 2025 “आभार” का आयोजन वाराणसी में किया गया। वाराणसी के कैंटोनमेंट स्थित एक निजी होटल में इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 312 का 40 वां अवार्ड समारोह जिला अध्यक्ष आशा अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार दिनांक 1 जून 2025 को आयोजित किया गया।

यह कार्यक्रम इनर व्हील क्लब वाराणसी ग्रेटर के आतिथ्य में आयोजित किया गया। समाज में क्लबों द्वारा साल भर किए गए सामाजिक सेवा कार्यों के लिए उनके अध्यक्षों, सचिवों, एडिटर व आइ एस ओ को उनके श्रेष्ठ कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में 300 सदस्याओं ने सहभागिता की। आयोजित क्लब द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम “नारी शक्ति” के परिपेक्ष्य में किए गए।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिता ऑनलाइन और ऑफलाइन आयोजित की गई। जिसमें माय लाइफ माय इंस्पिरेशन की विजेता, काशी डांसिंग दिवा ऑनलाइन की विजेता, फोटो फ्रेम विद ड्राई फ्लॉवर्स एंड लीव्स ऑफलाइन की विजेता, पोस्टर मेकिंग कंपटीशन की विजेता के साथ-साथ सबसे दूर सबसे ज्यादा व सबसे पहले जिन क्लबों ने रजिस्ट्रेशन करवाई थी उन्हें भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक पी ए टी अर्चना वाजपेई, धारिणी गुप्ता सह संयोजक, क्लब अध्यक्षा पूनम माहेश्वरी, सचिव सौम्या अग्रवाल, एडिटर जूही कोठारी, कोषाध्यक्ष प्रतिमा जैन, आइ एस ओ प्रिति अग्रवाल, आशा वर्मा, सुषमा अग्रवाल, प्रिया नारायण, कुसुम मित्तल, बीना अग्रवाल, रीता भार्गव, नमिता, शिवा, शिप्रा, प्रिया, नीता बजाज, मीनू , इंदू रतन, कशिका, मीना पांड्या, तोशिका, सुनीता, बिंदु आदि पदाधिकारी एवं सदस्यगण शामिल रही।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग