बड़ी खबर
Priya Bapat :- ‘किसिंग सीन ने किया असहज’ : अभिनेत्री प्रिया बापट ने साझा किया शुरुआती करियर का अनुभव, सेट पर हुई थीं परेशान Dharmendra Pradhan :- जंतर-मंतर से उठी बर्खास्तगी की मांग! शिक्षा मंत्री पर बढ़ा दबाव, आंदोलन तेज करने की चेतावनी” Rishabh Pant :- टेस्ट टीम में ऋषभ पंत की भूमिका पर उठे सवाल, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चयनकर्ताओं के फैसले पर जताई नाराजगी KS Bharat Retirement :- 7 टेस्ट मैचों के बाद खत्म हुआ अंतरराष्ट्रीय सफर, केएस भरत ने क्रिकेट को कहा अलविदा Pakistan :- भारत की सराहना के बाद पाकिस्तान पर भी बोले पुतिन, वैश्विक मंच पर दिया बड़ा संदेश Maa behen :- माधुरी दीक्षित की फिल्म के लिए फैन का अनोखा जश्न, किसानों को बांटे 400 फलदार पौधे

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi news: मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान

Varanasi news: मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के लिए जागरूकता अभियान

राजातालाब थाना अंतर्गत मिशन शक्ति-5 के तहत महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक करने के लिए चलाया अभियान

Varanasi news :- [रिपोर्टर अजय कुमार गुप्ता] मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार चल रहे मिशन शक्ति अभियान के फेज-5 के तहत राजातालाब थाना क्षेत्र में मंगलवार, 10 दिसंबर 2024 को चंद्रशेखर आजाद इंटरमीडिएट कॉलेज, कचनार में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा और सहायता से जुड़े महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 1930 (साइबर अपराध हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 101 (अग्निशमन सेवा), और 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला बीट अधिकारी एवं उपनिरीक्षक करिश्मा तिवारी ने की। उनके साथ महिला कांस्टेबल सोनी यादव ने मिशन शक्ति फेज-5 और एंटी रोमियो स्क्वाड के तहत बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी निर्देशों और योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की।

महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष प्रयास

करिश्मा तिवारी ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य न केवल महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करना है, बल्कि उनके अधिकारों और सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाना भी है। इस अभियान के तहत स्कूलों, धार्मिक स्थलों और गांवों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Mirzapur news :- जिलाधिकारी ने फीता काटकर पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारम्भ 

कार्यक्रम में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के उपयोग के दौरान सावधानी बरतने और साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी जानकारी दी गई।

सुरक्षा के प्रति आत्मनिर्भरता पर जोर

बालिकाओं को आत्मरक्षा और साहसिक कदम उठाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लड़कियों को बताया गया कि किस प्रकार वे आपातकालीन स्थिति में इन हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग कर सकती हैं।

राजातालाब थाना की इस पहल को ग्रामीण समुदाय और स्कूल प्रशासन ने सराहा। उपस्थित बालिकाओं ने सुरक्षा और जागरूकता को लेकर गहरी रुचि दिखाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग