बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- सहरसा में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे का आरोप, वृद्ध महिला ने डीआईजी से लगाई न्याय की गुहार Aharora Thakur Ji Mela :- अहरौरा ठाकुर जी मेले में श्रृंगार को लेकर विवाद, बैठक के बाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा मामला Mirzapur Accident:- खदानों में सुरक्षा इंतजाम ही मजदूरों की जान का कवच, मुआवजे से वापस नहीं आती जिंदगी Kainchi Dham Tourist Places :- कैंची धाम जा रहे हैं तो इन खूबसूरत जगहों को भी करें एक्सप्लोर, झीलों और पहाड़ों के बीच यादगार बनेगा सफर Deepika Padukone Maternity Photos: बेटी दुआ के बर्थडे पर दीपिका ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, ₹49 हजार के लुक ने खींचा ध्यान Mirzapur News :- आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों-सहायिकाओं को बड़ी सौगात, मानदेय बढ़ने से मीरजापुर में खुशी की लहर

Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी » Varanasi News :- वाराणसी में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की बड़ी पहल , ADCP ने दिए सख्त निर्देश

Varanasi News :- वाराणसी में महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की बड़ी पहल , ADCP ने दिए सख्त निर्देश

Varanasi News  :- महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर कमिश्नरेट वाराणसी लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सर्किल कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत महिला बीट प्रभारी एवं महिला बीट पुलिस कर्मियों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई।

इस गोष्ठी की अध्यक्षता नम्रिता श्रीवास्तव, अपर पुलिस उपायुक्त (महिला अपराध), कमिश्नरेट वाराणसी ने की। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा और सम्मान शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है और इसमें पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

🔹 गोष्ठी में दिए गए निर्देश:

एडीसीपी श्रीवास्तव ने महिला बीट पुलिस कर्मियों को निर्देशित किया कि:

वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में जनचौपाल आयोजित करें।

बालिकाओं, महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन तथा नारी सशक्तिकरण पर जागरूकता बढ़ाएं।

अपने बीट क्षेत्र में सप्ताह में कम-से-कम पांच दिन भ्रमणशील रहें।

महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी शिकायतों का त्वरित निस्तारण करें।

जरूरतमंद महिलाओं को महिला हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, 1090, 181 आदि योजनाओं की जानकारी दें।

Varanasi News :- मणिकर्णिका चक्र पुष्करणी कुंड में उतारी गई आरती, रथयात्रा के अंतिम दिन चला स्वच्छता अभियान

🔹 उद्देश्य:

इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य महिला बीट प्रणाली को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील और क्रियाशील बनाना है, ताकि थानों से लेकर बीट स्तर तक महिलाओं को न्याय व सहायता सरलता से मिल सके।

गोष्ठी में संबंधित थाना क्षेत्रों की सभी महिला बीट आरक्षियों की सहभागिता रही और उन्हें अपने क्षेत्र में प्रभावी कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग