Varanasi Crime News :- उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर अमल करते हुए वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट के निर्देश पर थाना कैंट पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो असलहा तस्करों को नाजायज पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम निगम (पुत्र राजेश कुमार, निवासी तूतीपुर, थाना कोतवाली, जनपद जौनपुर, उम्र लगभग 21 वर्ष) और अभिषेक तिवारी (पुत्र अनित कुमार तिवारी, निवासी गौरा, थाना चांदा, जनपद सुल्तानपुर, उम्र लगभग 18 वर्ष) के रूप में हुई है।
गिरफ्तारी का विवरण
पुलिस ने बताया कि 12 अगस्त 2025 की रात 11:35 बजे जेएचवी मॉल के पास पिज़्ज़ेरिया तिराहा से दोनों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से —
एक पिस्टल (32 बोर)
तीन जिंदा कारतूस (32 बोर)
घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल (UP 62 CS 8459)
बरामद किए गए।
जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी जौनपुर में साथ रहते हैं और एक ही स्कूल/कॉलेज में पढ़ते हैं। वे जौनपुर से अवैध असलहा लेकर वाराणसी में बेचने की फिराक में आए थे, लेकिन कैंट पुलिस की सतर्कता के चलते पकड़े गए।
गिरफ्तारी टीम में शामिल
प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा (थाना कैंट, वाराणसी)
उप निरीक्षक विकास सिंह
हेड कांस्टेबल सनी विश्वकर्मा
हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव
कांस्टेबल आशीष मिश्रा
यह भी पढ़ें :-
Har ghar tiranga:- बगहा में SSB की ‘हर घर तिरंगा’ रैली, विधायक रिंकू सिंह ने दिखाई हरी झंडी
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







