Varanasi accident :- भोजूबीर-सिंधोरा रोड पर माता मंदिर से कुछ ही दूरी पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बुधवार को उस समय हुई जब नेपाली बाग, शिवपुर निवासी रेखा श्रीवास्तव पत्नी जितेंद्र श्रीवास्तव किसी काम से इस इलाके में आई थीं और सड़क पर पैदल चल रही थीं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक तेज रफ्तार अज्ञात इनोवा कार ने रेखा को जोरदार टक्कर मारी और चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि रेखा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसे की सूचना मिलते ही चांद वाली चौकी प्रभारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, फरार कार और उसके चालक की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
http://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/bagaha-murder-case-55-year-old-father-in-law-including-the-sensational-murder/
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान होते ही उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस हादसे से इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







