बड़ी खबर
Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके Ebola Virus :- DR कांगो में तेजी से फैल रहा इबोला, WHO ने जारी की वैश्विक चेतावनी; अंतरराष्ट्रीय सहयोग बढ़ाने की अपील Petrol-Diesel Price Today: 2 अगस्त को बदले ईंधन के दाम, जानिए आपके शहर में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा India Post :- रक्षाबंधन पर भारतीय डाक का खास तोहफा, 24-48 घंटे में पहुंचेगी राखी; पार्सल और डॉक्यूमेंट नियमों में भी बदलाव Patna University :- पटना यूनिवर्सिटी LLB प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र वायरल, मोबाइल से फोटो खींचकर किया लीक; परीक्षा रद्द नहीं होगी Indore News :- भोलेनाथ पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से इंदौर में बवाल, कांवड़ियों ने थाना घेरा; मौलाना पर FIR की मांग

Home » उत्तर प्रदेश » Uttar Pradesh :- कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के संग किया कुकर्म, कहा मेरी भूल थी, माफ कर दो

Uttar Pradesh :- कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के संग किया कुकर्म, कहा मेरी भूल थी, माफ कर दो

Uttar Pradesh :- एक पिता और बेटी के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाली ऐसी घटना सामने आई है, जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। एक कलयुगी पिता, जिसने अपनी सगी बेटी के साथ बार-बार बलात्कार कर उसे गर्भवती कर दिया, उसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला केवल रिश्तों को कलंकित नहीं करता बल्कि इंसानियत को भी कटघरे में खड़ा करता है।

चौंकाने वाला खुलासा

दो दिन पहले ठाकुरद्वारा के फैजुल्ला नगर गांव में एक गंभीर घटना का खुलासा हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव के मोहम्मद नबी पुत्र मोहम्मद उमर ने लगभग दो महीने पहले अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद पत्नी घर छोड़कर चली गई थी। पत्नी का कहना है कि उसकी छोटी बेटी ने फोन पर बताया कि उसका पिता उसकी बड़ी बहन के साथ गलत हरकतें करता है। यह सुनते ही मां तुरंत अपनी बेटी को लेकर कोतवाली पहुंच गई।

15 साल की बेटी ने बयां किया दर्द

कोतवाली में 15 साल की पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। उसने बताया कि पिछले तीन महीनों से उसका पिता उसके साथ लगातार बलात्कार कर रहा था। बीती रात साढ़े बारह बजे भी उसने यह घिनौना कृत्य किया। आरोपी पिता ने बेटी को धमकी दी थी कि अगर उसने किसी को कुछ बताया, तो वह उसे जान से मार देगा। पीड़िता ने यह भी बताया कि वह अब गर्भवती है। इस खुलासे ने पूरे गांव को हिलाकर रख दिया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

जैसे ही इस मामले की शिकायत पुलिस को मिली, आरोपी पिता मौके से फरार हो गया था। कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की और उसके खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। मंगलवार को पुलिस ने कड़ी मेहनत के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया। कोतवाली में पेशी के दौरान आरोपी ने बेशर्मी से कहा, “मैं बहक गया था, अगर हो सके तो समाज मुझे माफ कर दे।” लेकिन पुलिस ने उसकी बातों पर ध्यान नहीं दिया और उसे जेल भेज दियागया है

Cylinder price from 22 September :- नवरात्र पर मोदी सरकार का बड़ा ऐलान मुफ्त एलपीजी कनेक्शन से 25 लाख परिवारों को राहत

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग