US Iran Conflict :- अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। अमेरिकी सेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान के लारक द्वीप पर दो रॉकेट लॉन्चरों को निशाना बनाया। अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड्स इन लॉन्चरों से रॉकेट और समुद्री बारूदी सुरंगें दागने की तैयारी कर रही थी। यह जुलाई के अंत के बाद ईरान पर अमेरिका की पहली पुष्टि की गई सैन्य कार्रवाई है।
एक महीने बाद फिर हुआ अमेरिकी हमला
अमेरिका और ईरान के बीच कुछ समय से सीधी सैन्य कार्रवाई में ठहराव था। लेकिन होर्मुज जलडमरूमध्य में अमेरिकी हमले के बाद क्षेत्र में तनाव फिर चरम पर पहुंच गया है।
अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि कार्रवाई का लक्ष्य उन लॉन्चरों को नष्ट करना था, जिनसे होर्मुज के रणनीतिक समुद्री रास्ते में रॉकेट और समुद्री माइंस बिछाने की तैयारी की जा रही थी।
ईरान ने बताया- सैनिक और नागरिक भी मारे गए
ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स ने दावा किया है कि अमेरिकी हमले में कई ईरानी सैनिक और नागरिक मारे गए तथा घायल हुए हैं। हालांकि, ईरान की ओर से अभी तक मृतकों की सटीक संख्या सार्वजनिक नहीं की गई है। तेहरान ने हमले का जवाब देने की चेतावनी भी दी है।
Indian standard time 2027 :- भारत में अब होगा ‘एक देश, एक समय’! मार्च 2027 से IST होगा कानूनी और डिजिटल कामकाज का अनिवार्य समय
ईरान का पलटवार, जॉर्डन में अमेरिकी ठिकानों पर मिसाइलें
अमेरिकी हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बैलिस्टिक मिसाइलों से निशाना बनाया गया। जॉर्डन की सेना ने बताया कि उसने अपने हवाई क्षेत्र में आने वाली आठ मिसाइलों को इंटरसेप्ट किया।
होर्मुज जलडमरूमध्य क्यों है इतना महत्वपूर्ण?
होर्मुज दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक है। यहां किसी बड़े सैन्य टकराव या समुद्री मार्ग के बाधित होने से वैश्विक तेल आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर गंभीर असर पड़ सकता है। ताजा घटनाक्रम ने एक बार फिर इस रणनीतिक क्षेत्र को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
Nepal flood :- नेपाल में 768 मौतें, तिब्बत में चीन का आंकड़ा सिर्फ 5! क्या आपदा की असली तस्वीर छिपाई जा रही है?
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







