बड़ी खबर
G7 :- G7 मंच से पीएम मोदी का बड़ा संदेश, बोले- दुनिया आज भरोसे के संकट से गुजर रही है Bigg Boss :- Bigg Boss 20 को लेकर बढ़ी हलचल, संभावित कंटेस्टेंट्स की सूची में कई चर्चित नामों की एंट्री Hero Xpulse 421 :- लद्दाख की वादियों में दौड़ी Hero Xpulse 421, दमदार लुक और हाईटेक फीचर्स ने बढ़ाई लॉन्च की उत्सुकता Suvendu Adhikari :- भवानीपुर की जंग कोर्ट पहुंची: ममता बनर्जी ने शुभेंदु अधिकारी की जीत पर उठाए सवाल, EVM सुरक्षित रखने की मांग Telegram :- NEET री-एग्जाम से पहले फर्जी पेपर माफिया पर कार्रवाई, NTA की सिफारिश के बाद टेलीग्राम पर कसा शिकंजा SSC GD Constable 2026 Answer Key :- SSC GD 2026 की आंसर-की जारी, अब गलत जवाबों को चुनौती देने का मौका; ऐसे डाउनलोड करें रिस्पॉन्स शीट

Home » शिक्षा » UP Police Bharti 2025-26: नए साल की बड़ी सौगात, 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू

UP Police Bharti 2025-26: नए साल की बड़ी सौगात, 32 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती शुरू

UP Police Bharti 2025-26 :- उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नए साल की शुरुआत बड़ी खुशखबरी लेकर आई है। यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने कॉन्स्टेबल, जेल वार्डर, पीएसी और अन्य पदों पर 32,679 रिक्तियों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक अभ्यर्थी 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भर्ती लंबे समय से प्रतीक्षित थी, ऐसे में साल के अंत में नोटिफिकेशन जारी होना लाखों युवाओं के लिए राहत की खबर है।

📌 पदों का विवरण (UP Police Vacancy Details)

  • पद का नाम कॉन्स्टेबल नागरिक पुलिस (पुरुष/महिला)
  • रिक्त पद  10,469
  • कॉन्स्टेबल पीएसी/सशस्त्र पुलिस 15,131
  • विशेष सुरक्षा बल 1,341
  • महिला बटालियन (लखनऊ, बदायूं, गोरखपुर) 2,282
  • घुड़सवार पुलिस 71
  • जेल वार्डर (पुरुष) 3,279
  • जेल वार्डर (महिला) 106
  • कुल पद 32,679

🎓 शैक्षिक योग्यता

अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। जो उम्मीदवार अभी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।

🎂 आयु सीमा

  • पुरुष: 18 से 22 वर्ष
  • महिला: 18 से 25 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

📏 शारीरिक मानक (हाइट)

  • पुरुष (सामान्य/ओबीसी/SC): 168 सेमी
  • ST पुरुष: 160 सेमी
  • महिला: 152 सेमी
  • ST महिला: 147 सेमी

📝 चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
  • शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
  • मेडिकल टेस्ट

💻 आवेदन प्रक्रिया

सबसे पहले OTR (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) करना अनिवार्य
आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरें
सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करें
आवेदन शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट करें

💰 आवेदन शुल्क

  • सामान्य / OBC / EWS: ₹500
  • SC / ST: ₹400

New Year 2026: नए साल में ये 7 काम जरूर करें, बनी रहेगी सुख-शांति और तरक्की

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग