बड़ी खबर
Datia election result:- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, घनश्याम सिंह 6016 वोटों से विजयी; भोपाल में कार्यकर्ताओं ने बांटी मेलोडी चॉकलेट Delhi Cantt Railway Station :- दिल्ली छावनी स्टेशन पर 70 दिनों तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें, यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था Ritesh Deshmukh :- ‘रितेश देशमुख की नौकरी खतरे में’— भाई सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, रियलिटी शो में किया मजेदार कमेंट Bankipur by election :- काउंटिंग सेंटर के बाहर संदिग्ध सामान के साथ युवक हिरासत में, पांचवें राउंड में जनसुराज के प्रशांत आगे Brij Bhushan Sharan Singh Acquitted: महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में दिल्ली कोर्ट का बड़ा फैसला, बृजभूषण शरण सिंह बरी Commonwealth Games 2026 :- कॉमनवेल्थ गेम्स में MP की बेटी यामिनी ने जीता सिल्वर, अजय गोल्ड से चूके

Home » Uncategorized » UP News :- हरिद्वार में हरि की पौड़ी के पास हुआ बड़ा बस हादसा, 20 यात्री हुए घायल

UP News :- हरिद्वार में हरि की पौड़ी के पास हुआ बड़ा बस हादसा, 20 यात्री हुए घायल

(UP News):- यूपी के मुरादाबाद रोडवेज की एक बस हरिद्वार में हरि की पौड़ी के पास पुल से नीचे गिर गई। इस दुर्घटना में 20 से अधिक यात्री घायल हो गए. इसमें बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय लोगों ने हादसे में घायल लोगों को खिड़की के रास्ते बस से निकाला। पुलिस की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तेज रफ्तार बस पहले रेलिंग से टकराई फिर गिरी

मुरादाबाद रोडवेज ये बस हरिद्वार से देहरादून जा रही थी। इसमें लगभग 35 यात्री सवार थे। पुलिस के अनुसार बस अचानक अनियंत्रित हुई और पुल से नीचे जा गिरी। वीआईपी घाट के पास ये हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस पहले रेलिंग से टकराई और फिर पलट गई। सड़क खाली होने के कारण बस स्पीड में भी थी। बस जहां गिरी वहां पार्किंग थी। दुर्घटना में गंभीर घायलों को ऋषिकेश एम्स इलाज के लिए भेजा गया है।

कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं

हरिद्वार के एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि बस दुर्घटना में कोई भी यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं है। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर यात्रियों को बस से निकाला। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।

For read more news click here 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग