🔥 UP Home Guard Correction Form 2025 – महत्वपूर्ण सूचना 🔥
- ✔ संसोधन प्रक्रिया शुरू : 18 दिसंबर 2025
- ✔ अंतिम तिथि : 21 दिसंबर 2025
- ✔ कुल पद : 41,424
- ✔ योग्यता : 12वीं पास
- ✔ परीक्षा पैटर्न व सिलेबस : उपलब्ध
उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए
फॉर्म संसोधन (Correction / Edit) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जिन उम्मीदवारों से आवेदन फॉर्म भरते समय कोई त्रुटि हो गई थी,
वे अब निर्धारित तिथियों के बीच अपने फॉर्म में आवश्यक सुधार कर सकते हैं।
कौन-कौन सी जानकारियाँ संशोधित की जा सकती हैं?
- नाम, पिता का नाम (सीमित स्थिति में)
- जन्मतिथि
- शैक्षणिक योग्यता संबंधी विवरण
- फोटो व हस्ताक्षर
- श्रेणी (Category) से जुड़ी जानकारी
Correction Form क्यों जरूरी है?
यदि आवेदन फॉर्म में कोई भी गलती रह जाती है, तो आगे चलकर
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन या चयन प्रक्रिया में समस्या हो सकती है।
इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने फॉर्म को ध्यानपूर्वक जांचकर
समय रहते संशोधन अवश्य कर लें।
संसोधन कैसे करें?
- आधिकारिक Correction लिंक पर जाएँ
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व अन्य विवरण दर्ज करें
- फॉर्म में आवश्यक बदलाव करें
- सबमिट करने से पहले पुनः जांच करें
- अंतिम सबमिशन के बाद प्रिंटआउट सुरक्षित रखें
⚠ नोट : 21 दिसंबर 2025 के बाद किसी भी प्रकार का संशोधन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







