Up Crime News :- लखीमपुर खीरी के सरदार नगर सैधरी गांव में दो समुदायों के बीच चली आ रही पुरानी रंजिश ने शनिवार रात एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। इस खूनी संघर्ष में धारदार हथियारों से किए गए हमले में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक की पहचान अमित के रूप में हुई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमित, महेश पुत्र निहाल, और नितिन पर रंजिशन हमला किया गया। परिजनों का आरोप है कि युवकों को पहले कोतवाली में बिठाए रखा गया, लेकिन घायल अमित की हालत नाजुक होने के बावजूद उसे न तो समय पर मेडिकल के लिए भेजा गया, और न ही इलाज की कोई व्यवस्था की गई। यहां तक कि उसे पानी तक नहीं दिया गया।
हमले में भाले जैसे धारदार हथियारों का इस्तेमाल
बताया जा रहा है कि हमले में भाले जैसे धारदार हथियारों से कई वार किए गए, जिससे अमित की स्थिति और बिगड़ती गई। बाद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में पहले कोई कार्रवाई नहीं की। न तो एफआईआर दर्ज की गई, न ही आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। परिजनों के अनुसार, महेवागंज चौकी प्रभारी रजनीश त्रिपाठी, सेठ घाट चौकी इंचार्ज सुनील तिवारी, और कोतवाल हेमंत राय ने मामले को दबाने की कोशिश की और सुलह करने का दबाव बनाया।
शव का अंतिम संस्कार रोका गया
अमित के परिजनों ने स्पष्ट कहा है कि जब तक मुख्य आरोपित दशन की गिरफ्तारी नहीं होती और कोतवाल हेमंत राय को सस्पेंड नहीं किया जाता,तब तक वे मृतक का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।
दो अन्य घायल अब भी अस्पताल में भर्ती
हमले में घायल महेश और नितिन का इलाज जिला अस्पताल में जारी है, जहां उनकी हालत भी गंभीर बनी हुई है।
प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर से प्रशासन की कार्यशैली और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों में भी घटना को लेकर गंभीर आक्रोश है।
Bihar news :- बेतिया मेडिकल कॉलेज की लापरवाही का शर्मनाक वीडियो वायरल, मासूम बच्चे बने सहारा
Author: Suryodaya Samachar
खबर से पहले आप तक







