बड़ी खबर

Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao news :- नहीं रूक रहा सीएम आवास के बाहर आग लगाने का सिलसिला, उन्नाव के पूर्व की एक महिला ने लगाई आग…

Unnao news :- नहीं रूक रहा सीएम आवास के बाहर आग लगाने का सिलसिला, उन्नाव के पूर्व की एक महिला ने लगाई आग…

Unnao news :- उत्तर प्रदेश के शहर उन्नाव में ग्राम पुरवा से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जी हां दरअसल लखनऊ में CM आवास के बाहर उन्नाव के पुरवा मे रहने वाली महिला ने आग लगा ली। सूत्रों के मुताबिक जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार जनता दरबार से निकलने के बाद महिला ने आग लगाई है। महिला के आग लगाने का वीडियो भी वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि महिला पूर्वा के छत्ता खेड़ा की रहने वाली है।

एक साल के बेटे संग उन्नाव से लखनऊ आई महिला ने मासूम को किनारे बैठा बीच सड़क पर खुद को आग लगा ली। कुछ तो वजह खास ही होगी।

कुछ इस तरह से लोगों ने किया ट्वीट

साहब…वरना यूं ही कोई कलेजे के टुकड़े को दूर कर खुद को इतनी तकलीफ दर्द नहीं देता!

दिल को दहला देने वाला यह दृश्य #उत्तर_प्रदेश की राजधानी का है…जहां एक साल के बेटे संग #उन्नाव से #लखनऊ आई महिला ने मासूम को किनारे बैठा बीच सड़क पर खुद को आग लगा ली!!

लखनऊ के विक्रमादित्य मार्ग इलाके में मंगलवार को उन्नाव की 30 वर्षीय एक महिला ने कथित रूप से पारिवारिक विवाद से क्षुब्ध होकर आत्मदाह की कोशिश की। उसे नाजुक हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एलिस X उपायुक्त (मध्य क्षेत्र) रवीना त्यागी ने ‘पीटीआई-भाषा’ व बताया कि गौतम पल्ली थाना क्षेत्र के विक्रमादित्य मार्ग पर 19 बीडी चौराहे के पास एक महिला ने खुद पर कोई ज्वलनशील तरल पदार्थ डालकर आत्मदाह की कोशिश की।

आसपास मौजूद रहे पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल आग बुझायी और उसे लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। त्यागी ने बताया, “महिला 90 प्रतिशत तक झुलस गई है और उसका इलाज हो रहा है।” उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया है।
सूत्रों के मुताबिक महिला का नाम अंजलि जाटव है। उसने अपने पति तथा ससुराल के अन्य लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। उन्नाव जिला प्रशासन ने इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जिसके तहत प्रताड़ना के आरोपी पति और उसके भाई को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। सूत्रों के अनुसार, महिला का एक साल का बच्चा भी है जिसे महिला अपने साथ लखनऊ ले आयी थी। बच्चे की देखभाल के लिए उचित प्रबंध किए जा रहे हैं।

इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने की कोशिश की। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “भाजपा सरकार से जनता की नाउम्मीदगी का एक और दिल दहला देने वाला हादसा तब हुआ, जब लखनऊ में मुख्यमंत्री जी के ‘जनता दरबार’ में पहुंची पीड़ित महिला ने सुनवाई न होने से हताश होकर अपने दुधमुंहे बच्चे को किनारे बैठाकर आत्मदाह किया।”

यादव ने कहा, “भाजपा के लिए जनता, सिर्फ मतदाता है। भाजपा के लिए चुनाव खत्म मतलब जनता से सरोकार खत्म।” उन्होंने कहा, “महिला के प्रति सहानुभूति का भाव रखा जाए व उसके जीवन को बचाने के लिए सर्वश्रेष्ठ इलाज कराया जाए। महिला के परिजन व जनता निगाह रखे, कहीं ऐसा न हो कि भाजपा सरकार की नाकामी के खिलाफ प्रदर्शन के रूप में आत्मदाह करने पर उस महिला के खिलाफ भाजपा सरकार गुपचुप कोई कार्रवाई कर दे।”

सारी न्यूज की अपडेट लेने के लिए हमसे जुड़े रहें: Unnao news :- उन्नाव के युवक ने लखनऊ में सीएम आवास के बाहर किया आत्मदाह करने का प्रयास, बम्बालाल दिवाकर पर लगाए गंभीर आरोप…..

https://youtube.com/shorts/N2Rr8hCVzOc?si=cABoOpaeVbBzLmLS

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग