बड़ी खबर
Smart Paint :- AC की जरूरत होगी कम! वैज्ञानिकों का नया स्मार्ट पेंट 97% धूप लौटाएगा, हवा से भी जुटाएगा पानी Abhishek Banerjee :- अभिषेक बनर्जी पर हमले से मचा बवाल, वायरल वीडियो में अस्पताल CEO पर भड़कीं ममता बनर्जी Petrol :- पेट्रोल को टक्कर देने आ रही नई क्रांति! 3 जून को लॉन्च होगी सिर्फ इथेनॉल से चलने वाली भारत की पहली बाइक Sunil Ambekar :- ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ पर RSS की पहली बड़ी प्रतिक्रिया, युवाओं को लेकर सुनील आंबेकर ने कही अहम बात Vaibhav Suryavanshi :- IPL में धमाल के बाद अब टीम इंडिया की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी! 15 साल के खिलाड़ी ने बढ़ाई चयनकर्ताओं की धड़कनें Akshara Singh :- अक्षरा सिंह के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल, आखिर क्यों रो पड़ीं भोजपुरी स्टार?

Home » उत्तर प्रदेश » उन्नाव » Unnao news :- दही थाना क्षेत्र में लखनऊ कानपुर हाईवे पर डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, हुई महिला की मौत……

Unnao news :- दही थाना क्षेत्र में लखनऊ कानपुर हाईवे पर डंपर ने ऑटो में मारी टक्कर, हुई महिला की मौत……

Unnao news :- दही थाना क्षेत्र के लखनऊ-कानपुर हाईवे पर स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज के सामने शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डंपर ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। लखनऊ थाना बंथरा के कटी बगिया मिर्जापुर गांव की निवासी लक्ष्मी अपने देवरानी विमल और रेनू के साथ किसी काम से शहर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनके ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो डिवाइडर पर जा गिरा और पलट गया।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/up-police-re-exam-परीक्षार्थी-पहुंचे-से/

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव……….

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर इमरजेंसी के डॉक्टर ने लक्ष्मी को मृत घोषित कर दिया। विमल और रेनू का इलाज चल रहा है। लक्ष्मी के तीन बच्चे सुमित, साहिल और नितिन हैं। लक्ष्मी शहर के एक मोहल्ले में अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है और शव का पोस्टमार्टम परिजनों की उपस्थिति में कराया जाएगा। दही थाना प्रभारी संजीव कुशवाहा ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Read this news also :- Up police re exam :- परीक्षार्थी पहुंचे सेंटर, हुई शक्ति से जांच…..

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग