बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » धर्म » उद्धव-गोपी संवाद:– क्या है उद्धव–गोपी संवाद? कैसी थी कृष्ण से विरह में गोपियों की दशा…

उद्धव-गोपी संवाद:– क्या है उद्धव–गोपी संवाद? कैसी थी कृष्ण से विरह में गोपियों की दशा…

उद्धव-गोपी संवाद:– उद्धव-गोपी संवाद भगवद पुराण के दसवें स्कंध में वर्णित एक महत्वपूर्ण कथा है। यह संवाद भगवान श्रीकृष्ण, उद्धव और गोपियों के बीच का है। इस कथा का मूल उद्देश्य भक्ति और ज्ञान के मर्म को समझाना है। उद्धव, भगवान श्रीकृष्ण के परम मित्र और उनके प्रमुख भक्त थे, जो ज्ञान और योग में पारंगत थे। श्रीकृष्ण ने उद्धव को वृंदावन भेजा ताकि वे गोपियों को योग और ज्ञान का उपदेश दें, क्योंकि गोपियाँ श्रीकृष्ण के विरह में अत्यंत दुखी थीं।

कथा इस प्रकार है: उद्धव-गोपी संवाद

जब भगवान श्रीकृष्ण मथुरा चले गए, तब वृंदावन की गोपियाँ उनके वियोग में अत्यधिक दुखी थीं। उनकी भक्ति और प्रेम भगवान के प्रति अत्यंत गहरा था। उद्धव को भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों को ज्ञान का उपदेश देने के लिए भेजा, जिससे कि वे विरह के कष्ट से मुक्त हो सकें।

उद्धव गोपी संवाद

उद्धव ने वृंदावन आकर गोपियों से मिलने की कोशिश की और उन्हें समझाने का प्रयास किया कि वे योग और ज्ञान के मार्ग पर चलकर भगवान से मिल सकते हैं। परंतु गोपियों का प्रेम इतना निष्काम और गहरा था कि उन्होंने उद्धव के ज्ञान के उपदेश को अस्वीकार कर दिया। गोपियों ने कहा कि वे योग या ज्ञान से नहीं, केवल भक्ति और प्रेम से श्रीकृष्ण को प्राप्त करना चाहती हैं। उनका प्रेम सांसारिक प्रेम से परे था, और वे केवल श्रीकृष्ण के ध्यान में ही संतुष्ट थीं।उद्धव, गोपियों की इस अद्वितीय भक्ति को देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने समझा कि गोपियों का प्रेम और भक्ति, योग और ज्ञान से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। गोपियों का प्रेम अनन्य भक्ति का सर्वोच्च उदाहरण था, जो किसी भी सांसारिक बंधन से मुक्त था। इस प्रकार, उद्धव ने गोपियों से प्रेम और भक्ति का वास्तविक अर्थ सीखा और वापस मथुरा लौटकर श्रीकृष्ण को गोपियों की महान भक्ति के बारे में बताया।

यह (उद्धव – गोपी) संवाद ⁶⁶भक्ति और ज्ञान के बीच के अंतर को स्पष्ट करता है और यह सिखाता है कि सच्ची भक्ति किसी भी ज्ञान या योग से ऊपर होती है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/hindi-diwas-2024-when-is-hindi-diwas-and-why-is-it-celebrated-know-its-importance/

 

हरि ठाकुर लोगनि सौं ऊधौ, कहि काहे की प्रीति ।
जौ कीजै तौ हैहै जलधर, रवि की ऐसी रीति ॥

जैसैं मीन कमल चातक कौ, ऐसैं दिन गए बीति ।
तरफत, जरत, पुकारत निसि दिन, नाहिँन ह्याँ कछु नीति ॥

मन हरि परयौ कबंध जुद्ध ज्यौं, हारेहुँ मानत जीति ।
रुकत न प्रेम समुद्र ‘सूर’ प्रभु, बारू ही की भीति ॥

भावार्थ:–

हे उद्धव ! हरि अब ठाकुर हैं, राजा हैं। अब हमारी उनसे किस बात की प्रीति। यदि हम प्रीति करें भी तो यह प्रीति वैसी ही होगी जैसी मीन की जल से, चातक की जलधर से और कमल की सूर्य से होती है।

उद्धव –गोपी संवाद

मीन जल से प्रेम करती है, उससे विलग होकर तड़प-तड़पकर प्राण दे देती है। पपीहा जलधर से प्रेम करता है और उसका दिन-रात ‘पी कहाँ, पी कहाँ’ पुकारने में ही बीत जाता है। कमल सूर्य से प्रेम करता है फिर भी सरोवर का जल सूख जाने पर सूर्य उस कमल को भी जला देता है। इसी प्रकार हमारे भी दिन तड़पने, पी-पी पुकारने और जल भरने में ही बीत रहे हैं। यहाँ कोई भी नीति न्याय नहीं है।

लड़ाई में सिर कट जाने पर भी कबंध कुछ देर तक युद्ध करता ही जाता है और अपनी हार नहीं मानता। हमारा मन भी उस कबंध सा ही हठी है। यह हार में भी अपनी जीत माने जा रहा है। बालू की दीवार बाँध देने से समुद्र थमता नहीं। योग का संदेशा पाकर भी हमारे प्रेम का समुद्र बँधने वाला नहीं है।

🙏🙏🙏

Parsva Ekadashi 2024: पार्श्व एकादशी कब है, जाने तिथि, समय, महत्व और व्रत कथा…

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग