Home » खेल » व्यापारी नेटवर्क बैडमिंटन लीग का दो दिवसीय टूर्नामेंट संपन्न

व्यापारी नेटवर्क बैडमिंटन लीग का दो दिवसीय टूर्नामेंट संपन्न

वाराणसी (उत्तर प्रदेश):- व्यापारी नेटवर्क बैडमिंटन लीग का दो दिवसीय टूर्नामेंट आज संपन्न हुआ, जिसमें 72 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इस टूर्नामेंट में छह टीमों ने भाग लिया, जिनके टीम मालिक रितेश सिंह, गौरव कुमार, अमित लखमानी , अपर्णा अग्रवाल, रोहित गुप्ता और मोहम्मद जावेद थे।

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित इस टूर्नामेंट में एक दिन में छत्तीस लीग मैच हुए, और अगले दिन क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मैच हुए।

महिलाओं के फाइनल मैच में डॉक्टर पूजा किरण – अपर्णा अग्रवाल vs छवि गेरा – पलवी झूनझुनवाला में विजेता रही (डॉक्टर पूजा किरण – अपर्णा अग्रवाल)।

पुरुषों के फाइनल मैच में तन्मय अग्रवाल और गौरव जैन vs राज चंग्रानी व अमित लखमानी में विजेता रहे (राज चंग्रानी व अमित लखमानी)।

इस टूर्नामेंट में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री जय मित्तल, श्री शिवानंद सिंह और डॉक्टर ओ ऐन सिंह मौजूद रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस टूर्नामेंट की खासियत रही कि महिलाओं और पुरुषों ने एक साथ प्रतिभाग किया और अपनी फिटनेस और नेटवर्किंग को बढ़ाया।

को-फाउंडर डॉक्टर स्वाति मित्तल ने बताया कि महिलाओं को खेलने का मंच नहीं मिल पाता है, लेकिन इस टूर्नामेंट में हमने उन्हें मंच देने की कोशिश की। कोच राजेश अग्रवाल ने बताया कि यह टूर्नामेंट दो दिन का था और ७२ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

व्यापारी नेटवर्क के फाउंडर ने बताया कि व्यापारी नेटवर्क को २.५ साल हो गए हैं और इसमें २५०+ से ज्यादा व्यापारी जुड़े हुए हैं। हम लोग एक दूसरे को व्यापार बढ़ाने की चेष्टा करते हैं और इस टूर्नामेंट के माध्यम से हमने अपनी फिटनेस और नेटवर्किंग को भी बढ़ाया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग