बड़ी खबर
Saharsa NEET Protest :- NEET पेपर लीक के विरोध में सहरसा में छात्रों का प्रदर्शन, पथराव और आगजनी के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज Ravneet Singh Bittu :- मोदी कैबिनेट से रवनीत सिंह बिट्टू का इस्तीफा, पंजाब चुनाव से पहले BJP की नई रणनीति पर बढ़ी चर्चा Dharmendra Pradhan resigned today :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा कहा युवाओं की भावनाओं का सम्मान जरूरी, जानिए 10 बड़े कारण Dharmendra Pradhan Resigns :- धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से दिया इस्तीफा, छात्र आंदोलन के बीच लिया बड़ा फैसला Devshayani Ekadashi 2026: आज से शुरू होगा चातुर्मास, भगवान विष्णु को लगाएं ये 5 विशेष भोग, पढ़ें व्रत कथा Bettiah News :- रामनगर थाना परिसर में युवक ने काटी गर्दन की नस, हालत गंभीर; जीएमसीएच बेतिया रेफर

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » Suneel shetty injured:- सुनील शेट्टी के फैंस के लिए बुरी खबर! शूटिंग के दौरान लगी भयानक चोट

Suneel shetty injured:- सुनील शेट्टी के फैंस के लिए बुरी खबर! शूटिंग के दौरान लगी भयानक चोट

Suneel shetty injured:- बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी के साथ उनकी आगामी वेब सीरीज़ ‘हंटर-2’ के सेट पर एक दुर्घटना हो गई, जिसके कारण उन्हें पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक एक्शन सीन शूट करते समय उनके शरीर पर एक बड़ी लकड़ी की लट्ठी गलती से लग गई। इस हादसे के बाद सेट पर ही डॉक्टर्स की टीम बुलाई गई, जिन्होंने तत्काल एक्स-रे करके चोट का आकलन किया। फिलहाल, सुनील शेट्टी डॉक्टर्स की निगरानी में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

बॉलीवुड सुपरस्टार अन्ना यानी सुनील शेट्टी से जुड़ी बड़ी खबर आई है। अभिनेता के साथ एक शूटिंग सेट पर हादसा हो गया जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनकी पसलियों में गंभीर चोटें आई हैं। सेट पर उन्हें तत्काल डॉक्टर्स की टीम बुलाकर इलाज शुरू किया गया है।

Political news:- बंटेंगे तो सिलेंडर 1200 और अगर एक होंगे तो सिलेंडर 400 में मिलेगा….. जारी हुआ सपा-कांग्रेस का एकजुट वाला पोस्टर

एक्शन सीन करते वक्त हुआ हादसा

इन दिनों सुनील शेट्टी अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘हंटर-2’ की शूटिंग कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो की शूटिंग के दौरान एक एक्शन सीक्वेंस शूट करते समय अभिनेता के साथ हादसा हो गया और एक लकड़ी की लट्ठी उनके शरीर में लग गई जिससे उनकी पसलियों में गंभीर चोट आई है। ई टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘हंटर-2’ के लिए एक एक्शन फाइटिंग सीन शूट किया जा रहा था जिसके लिए 4-5 एक्शन परफॉर्मर्स मौजूद थे। इस शूट में एक बड़ी लकड़ी की लाठ प्रॉप के रूप में इस्तमाल की गई थी जिसकी गलत टाइमिंग के कारण लाठी गलती से एक्टर की पसलियों पर लग गई।

चोट के कारण सुनली शेट्टी को बहुत तेज दर्द उठा था ऐसे में मेकर्स ने सेट पर ही डॉक्टरों की टीम बुलवाई और तुरंत जांच व इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने सेट पर ही एक्टर के लिए एक्स-रे मशीन बुलवाई और सेट पर ही फ्रैक्चर व अन्य गंभीर चोटों की जांच की। बता दें, शूटिंग में सुनील खुद ही अपने स्टंट्स कर रहे थे।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/kanpur-news-craftroots-exhibition-starts-from-tomorrow-in-kanpur-artisans-from-all-over-the-country-will-show-their-skills/

फिलहाल वह डॉक्टरों की निगरानी में हैं औऱ उनका इलाज चल रहा है। वेब शो ‘हंटर’ जो साल 2023 में रिलीज हुआ था उसका अब दूसरा भाग बनने जा रहा है जिसकी शूटिंग जारी है। इसमें सुनील शेट्टी लीड रोल में हैं।’हंटर-2′ वेब सीरीज़ का दूसरा भाग है, जिसका पहला भाग 2023 में रिलीज़ हुआ था, और इस शो में सुनील शेट्टी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

 

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग