Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news :- शादी से लौट रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे गड्ढे में मिला शव – परिजनों में मचा कोहराम

Sonbhadra news :- शादी से लौट रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत, सड़क किनारे गड्ढे में मिला शव – परिजनों में मचा कोहराम

Sonbhadra news:- [ब्यूरो चीफ रामेश्वर सोनी] कोतवाली क्षेत्र के बडौना गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में बड़ागांव निवासी 45 वर्षीय देवेंद्र गुप्ता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के पास सड़क किनारे गड्ढे में एक व्यक्ति का शव पड़ा होने की सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त की, जिससे मृतक की पहचान बड़ागांव निवासी देवेंद्र गुप्ता पुत्र राम अकबाल गुप्ता के रूप में हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवेंद्र गुप्ता परकौलिया गांव में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में बडौना गांव के समीप किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित गहरे गड्ढे में जा गिरे। हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे गड्ढे में गिरने के बाद पानी में डूब गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों ने जब सुबह गड्ढे में शव देखा तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की पहचान होते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

नेहा कक्कड़ पति रोहनप्रीत सिंह संग पहुंचीं ड्राइवर की शादी में, दुल्हन को तोहफे में दिया इतना महंगा गिफ्ट

मृतक देवेंद्र गुप्ता तहसील में स्टांप विक्रेता के रूप में कार्यरत थे और क्षेत्र में एक सज्जन व मेहनती व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके परिवार में तीन बेटियाँ और एक बेटा है। देवेंद्र गुप्ता के आकस्मिक निधन से उनका पूरा परिवार सदमे में है। पत्नी और बच्चों की हालत देख गांव के लोग भी भावुक हो उठे।

इस दुखद घटना ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर रफ्तार पर कोई नियंत्रण नहीं है और न ही सड़क किनारे कोई सुरक्षा व्यवस्था है। कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई कारगर उपाय नहीं किया गया है।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों ने मांग की है कि दोषी वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और परिवार को मुआवजा प्रदान किया जाए।

दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि सड़कों पर सुरक्षा को लेकर कितनी बड़ी लापरवाही है और कैसे एक लापरवाह वाहन चालक की वजह से एक परिवार उजड़ जाता है। प्रशासन से अपेक्षा की जा रही है कि वह इस हादसे से सबक लेते हुए सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करे और दोषियों को सजा दिलाए।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग