बड़ी खबर
Saharsa Land Dispute :- 44 साल पुराने जमीन विवाद में दखल-दिहानी के दौरान हंगामा, सीओ की गाड़ी का घेराव; पक्षपात के लगे आरोप LPG Supply Alert :- LPG सप्लाई पर मंडराया संकट? अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट में भारत के लिए बड़ी चेतावनी, गैस नेटवर्क मजबूत करने की सलाह Noida News :- नोएडा में दर्दनाक हादसा: गड्ढे में डूबने से मासूम की मौत, पिता ने प्राधिकरण की लापरवाही पर उठाए सवाल Ghost Rider :- ‘Ghost Rider’ और ‘Black Panther 3’ का ऐलान, ‘Avengers: Doomsday’ की पहली झलक ने बढ़ाया रोमांच Russia-Ukraine War :- ओडेसा बंदरगाह पर जहाज पर हमला, चार भारतीय चालक दल के सदस्य थे सवार, दो सुरक्षित, दो अब भी लापता EPFO New Rule :- शादी के बाद तुरंत अपडेट करें EPF नॉमिनेशन, नहीं तो अटक सकते हैं ₹7 लाख तक के लाभ! जानिए नया नियम

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news :- घोरावल में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन, बच्चों ने दिखाई अपार दक्षता

Sonbhadra news :- घोरावल में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन, बच्चों ने दिखाई अपार दक्षता

Sonbhadra news :- [रिपोर्टर रामेश्वर सोनी] मंगलवार को घोरावल तहसील क्षेत्र के अंतर्गत कंम्पोजिट विद्यालय केवली में दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी घोरावल राजेश कुमार सिंह उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ और उत्साहपूर्ण माहौल

इस आयोजन का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद विद्यालय के छात्रों ने मार्च पास्ट किया और मशाल धावकों ने पूरे प्रांगण में दौड़ते हुए खेल भावना और ईमानदारी से खेल के नियमों का पालन करने का संदेश दिया।

Sonbhadra news

जिला पंचायत सदस्य नीरज श्रीवास्तव ने इस अवसर पर घोषणा की कि अगला खेलकूद प्रतियोगिता घोरावल में निर्माणाधीन स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों के बच्चों में अपार प्रतिभा है और उन्हें सही दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान दिया जा सकता है।

अतिथियों का सम्मान और आभार प्रदर्शन

खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों को मोमेंटो और अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया और उनकी गरिमामयी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया।

CAT 2024 Admit Card:- IIM CAT एडमिट कार्ड आज iimcat.ac.in पर जारी: कैसे करें डाउनलोड, मुख्य तिथियाँ और महत्वपूर्ण जानकारी

प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी

इस कार्यक्रम में विभिन्न स्कूलों के शिक्षक और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु त्रिपाठी ने किया। इसमें करमा ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय, तहसीलदार नटवरलाल, एस.आर.जी. संजय मिश्रा, ए.आर.पी. श्री दीनबंधु त्रिपाठी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार त्रिपाठी, और अन्य प्रमुख शिक्षकों ने भी भाग लिया।

प्रतियोगिता का यह आयोजन बच्चों के शारीरिक विकास, खेलकूद के प्रति रुचि और खेल भावना को प्रोत्साहित करने का बेहतरीन उदाहरण है जिससे बच्चों की दक्षताओं को सही दिशा और समर्थन मिल रहा है।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी करमा राकेश कुमार पाण्डेय तहसीलदार घोरावल नटवरलाल एस .आर. जी .संजय मिश्रा, विनोद कुमार, ए.आर.पी. दीनबंधु त्रिपाठी, मिथिलेश द्विवेदी,अविनाश चंद्र शुक्ल, अखिलेश कुमार सिंह, धर्मराज सिंह , जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ अशोक कुमार त्रिपाठी, शिक्षक आशीष रंजन,वकील अहमद खान, प्रशांत कुमार जैन, अशोक कुमार पाण्डेय, कृष्णा नंद मिश्र, विनोद कुमार त्रिपाठी, विवेकानंद मिश्र, महमूद आलम सिद्दीकी, रामेश्वर सोनी प्रशांत कुमार मिश्रा, संजय कुमार, राम रक्षा सिंह,सहित दर्जनों स्कूलों से शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं शामिल रहे कार्यक्रम का संचालन दीनबंधु त्रिपाठी ने किया।

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग