बड़ी खबर
Omar Abdullah Wedding: जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने पत्रकार निधि राजदान से की दूसरी शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें Pune Crime News : लंदन में MBA कर रही थी युवती, परिवार को बिना बताए भारत लौटी; पुणे के फ्लैट में मिला शव, फूड डिलीवरी के बिल से खुला राज Dhanteras 2026: सोना-चांदी ही नहीं, धनतेरस पर ये चीजें खरीदना भी माना जाता है शुभ, जानिए क्या है धार्मिक महत्व PM Kisan 24th Installment : PM Kisan की 24वीं किस्त के ₹2,000 नहीं आए? इन 6 गलतियों की वजह से अटक सकता है पैसा, ऐसे चेक करें स्टेटस Prince Yadav : प्रिंस यादव की गेंदबाजी से प्रभावित हुए हनुमा विहारी, जसप्रीत बुमराह से तुलना करने पर कही बड़ी बात Mirzapur News : टोल वसूली जारी, फिर भी बदहाल सड़क; नरायनपुर में तीन मौतों के बाद व्यवस्था पर उठे सवाल

Home » उत्तर प्रदेश » सोनभद्र » Sonbhadra news :- बालिकाओं ने किया विज्ञान प्रदर्शनी व कैरियर मेला में शानदार प्रदर्शन

Sonbhadra news :- बालिकाओं ने किया विज्ञान प्रदर्शनी व कैरियर मेला में शानदार प्रदर्शन

Sonbhadra news :- [रिपोर्टर रामेश्वर सोनी] राजकीय बालिका इंटर कॉलेज डोहरी, सोनभद्र में विज्ञान प्रदर्शनी व कैरियर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें कालेज की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अपनी कलाकृतियों व अनुशासित व्यवहार से अपने शिक्षक और शिक्षिकाओं सहित उपस्थित अतिथियों का दिल जीत लिया। आपको बताते चलें कि राजकीय बालिका इंटर कालेज डोहरी सोनभद्र में हर वर्ष विज्ञान प्रदर्शनी सहित कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। जिसमें बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को पुरस्कृत भी किया जाता है।

https://suryodayasamachar-in.stackstaging.com/sonbhadra-news-nirmala-convent-school-student-becomes-circle-officer-for-a-day-good-initiative-to-empower-women-and-girls/

आज के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रणवीर सिंह (सहायक निदेशक रेशम) रहे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉक्टर सुरेश कुमार (अपर जिला सहकारी अधिकारी सोनभद्र) एवं कीर्ति (प्रबंधक पंजाब नेशनल बैंक) रहे। इस कार्यक्रम का आयोजन कालेज की प्रधानाचार्या डॉक्टर आरती सिंह के द्वारा किया गया।

Sonbhadra news

इस दौरान अतिथियों के द्वारा छात्राओं के कैरियर संबंधित शंकाओं का समाधान किया गया। कैरियर विकल्पों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम समापन पर विज्ञान प्रदर्शनी व कैरियर मेला में शानदार प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

Sonbhadra news

इस दौरान विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका पूनम यादव, आंचल जायसवाल, हिंदी प्रवक्ता गीता यादव, करियर गाइडेंस प्रभारी चंद्र मोहिनी, कीर्ति वर्मा, दीपा सेठ, प्रांसी तथा विद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मचारी राधेश्याम सिंह सहित कालेज के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे तो वहीं इस दौरान छात्राएं शिवानी, आकांक्षा, प्रीति मौर्या, खुशी, शालू, काजल, श्वेता, अर्पिता सहित बड़ी संख्या में छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।

Read more news at :- suryodayasamachar.in

Suryodaya Samachar
Author: Suryodaya Samachar

खबर से पहले आप तक

Leave a Comment

Live Cricket

ट्रेंडिंग